समाचार सच, हल्द्वानी। महानगर हल्द्वानी के बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में गुरूवार को अपरान्ह तीन बजे ट्रेन से हुई घटना के मामले को पुलिस सुलझा भी नहीं पायी थी, वहीं दूसरी ओर देर शाम को भोटिया पड़ाव चौकी क्षेत्र आर्मी कैंट के पास रेलवे ट्रैक पर फिर एक हादसा हो गया। इस हादसे में एक और युवक की दर्दनाक मौत हो गयी। हादसे की सूचना मिलते ही जीआरपी और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कराया। मृतक के पास से ऐसा कोई दस्तावेज नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो सके। पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 35 वर्ष बताई जा रही है। शव की शिनाख्त करने के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
भोटिया पड़ाव पुलिस के अनुसार गुरूवार की शाम को एक दिन मुंबई के लिये चलने वाली समर स्पेशल सुपर फास्ट ट्रेन से यहां आर्मी कैंट के समीप रेलवे ट्रैक पर ये हादसा हुआ है। करीब शाम 5 बजे उक्त युवक सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गया। उसकी उम्र 35 साल बतायी जा रही है। ट्रेन की टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक के शरीर के दो टुकड़े हो गए। घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। जिसके बाद लोगों ने इसकी जानकारी तत्काल कंट्रोल रूम को दी। घटना की जानकारी मिलने पर तत्काल जीआरपी मौके पर पहुंच गई और कार्रवाई शुरू की।
चौकी प्रभारी कुमकुम धानिक ने बताया कि मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मरने वाले की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
Now the accident happened on this railway track of Haldwani, young man died after being hit by the train, police engaged in identification



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



