अब एसटीएच की पार्किंग से गायब हुई बाईक

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। शहर में वाहन चोरों के हौंसले दिन पर दिन प्रतिदिन बढ़ते ही जा रहे हैं। इनके हौंसले इतने बुलंद है कि इनके द्वारा डा. सुशीला तिवारी परिसर में बनी पार्किंग से बाइक को उड़ा लिया। पीड़ित ने मामले की तहरीर पुलिस को सौंपकर बाइक बरामदगी की गुहार लगाई है।

मो0 अनवर निवासी लाइन नंबर 17 सफदर का बगीचा ने पुलिस को सौंपी शिकायत में बताया कि वह अपने किसी परिचित को सुशीला तिवारी में देखने आया था और अपनी बाइक संख्या यूके04टी-9132 को पार्किंग में खड़ा कर दिया। परिचित से मिलकर जब वापस आया तो उसकी बाइक पार्किंग से गायब थी। उसने आसपास बाइक की ढूंढ खोज भी की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। उक्त मामले को लेकर पीड़ित ने पुलिस से शिकायत दर्ज कर बाइक बरामदगी की गुहार लगाई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी डकैती कांड में पुलिस का बड़ा एक्शन, 4 और आरोपी गिरफ्तार; 4 तमंचे, 7 कारतूस और लूटी रकम बरामद
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440