अब इस विभाग की स्पेशल टीम करेगी नियम तोड़ने वालो का चालान, परिवहन मंत्री ने दिखाई हरी झंडी

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। अब बाइक पर केवल पुलिस नहीं बल्कि परिवहन विभाग के कर्मचारी भी आपकी चेकिंग करके चालान काट सकेंगे। विभाग ने वरिष्ठ प्रवर्तन पर्यवेक्षकों की शक्तियां बढ़ा दी हैं। इसी के तहत 30 बाइक पर्यवेक्षक दलों को परिवहन मंत्री चंदन रामदास ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। परिवहन मंत्री चंदन रामदास ने बताया कि जिन शहरों में सड़क दुर्घटनाएं ज्यादा होती हैं, वहां इन दुपहिया प्रवर्तन दलों को तैनात किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इनमें से देहरादून में 4, ऋषिकेश में 4, विकासनगर में 4, रुड़की में 4, कोटद्वार में 2, काशीपुर में 2, रुद्रपुर में 4, हल्द्वानी में 4, टनकपुर में 1 व 3 अन्य को अलग शहरों में तैनात किया गया है। यह वाहनों को रोककर उनकी चेकिंग करने के साथ ही गलत ड्राइविंग, यातायात नियम तोड़ने पर चालान व अन्य कार्रवाई कर सकेंगे।

इसके लिए सचिव परिवहन अरविंद सिंह ह्यांकी ने शासनादेश जारी करते हुए वरिष्ठ प्रवर्तन पर्यवेक्षकों को उत्तराखंड मोटरयान नियमावली 2011 के नियम 229(1) के तहत धारा 177(ए)(मोटर ड्राइविंग से संबंधित नियम, स्पीड, नो पार्किंग आदि), 14(ए,बी,सी,डी,ई,एफ)(दुपहिया पर ट्रिपल राइडिंग, हेलमेट न पहनना, सीट बेल्ट न बांधना, वाहन चलाते हुए मोबाइल का इस्तेमाल आदि), धारा 199(ए)(नाबालिग बच्चों के ड्राइविंग पर कार्रवाई, अभिभावकों पर जुर्माना, बच्चे पर 25 साल तक की आयु तक ड्राइविंग पर प्रतिबंध) और 206 (विभिन्न यातायात संबंधी अपराधों में चालान आदि की कार्रवाई) की शक्तियां दी हैं।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में अगले 5 दिन मौसम दिखाएगा तेवर! पहाड़ से मैदान तक बारिश का अलर्ट, कई जिलों में बिजली-भूस्खलन का खतरा

अभी तक वरिष्ठ प्रवर्तन पर्यवेक्षकों को यह शक्तियां प्राप्त नहीं थीं। बताया कि एचडीएफसी बैंक की ओर से दुपहिया प्रवर्तन दलों को मशीनें उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे वह चालान आदि की कटौती कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें -   नेपाल में बाढ़ का महातांडव! 389 शव मिले, 977 अब भी लापता… 13 हजार से ज्यादा जवान रेस्क्यू में जुटे

Now the special team of this department will challan those who break the rules, Transport Minister showed the green signal

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440