एमबीपीजी कॉलेज चुनाव में अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई ने किया अपना प्रत्याशी घोषित

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। कुमाऊं के सबसे बड़े महाविद्यालय एमबीपीजी कॉलेज में 24 दिसंबर को चुनाव होने है। छात्र संघ चुनाव के नजदीक आते ही एनएसयूआई ने अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। सूरज भट्ट को एनएसयूआई ने अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है।

हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश के आवास पर बैठक में सर्वसहमति से फैसला किया गया है। इसमें सूरज भट्ट को एनएसयूआई ने अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित बनाया। सूरज भट्ट अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से दावेदारी भी कर रहे थे। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने कौशल बिरखानी को अपना प्रत्याशी दो दिन पहले घोषित कर दिया था और अब सूरज भट्ट को एनएसयूआई ने अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है। एमबीपीजी कॉलेज में मुकाबला अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और एनएसयूआई के बीच कड़ा होने वाला है। जबकि रश्मि लमगड़िया ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से टिकट न मिलने के कारण निर्दलीय मैदान में उतरने का निर्णय लिया है। अब देखा जाएगा अध्यक्ष पद पर कौन बाजी मारेगा।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में समय से पहले विधानसभा चुनाव की अटकलों पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिया बड़ा बयान…

वहीं विधायक सुमित हृदयेश ने महिला डिग्री कॉलेज के लिए भी प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की। एनएसयूआई से रिंकी को अध्यक्ष, आयूषी सिंह को उपाध्यक्ष, हरिप्रिया राणा को सचिव, उम्रा सैफी को उपसचिव, बबीता पिमोली को कोषाध्यक्ष, रिंकी बिष्ट को सांस्कृतिक सचिव, आकांक्षा बगड़वाल को विवि प्रतिनिधि, बबीता बिष्ट को कला संकाय और रिया पडलिया को वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि प्रत्याशी बनाया गया है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440