उत्तराखण्ड में इस महीने 3500 पार हो सकती हो कोरोना संक्रमितों की संख्या

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग का अनुमान है कि इस महीने के अंत तक राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 3500 से भी अधिक पहुंच सकती है। विभाग ने इसी हिसाब से रणनीति बनानी शुरू कर दी है। प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1800 पार हो चुकी है। बीते दो सप्ताह में रिकवरी दर में सुधार होने से 1135 मरीजों को इलाज के बाद घर भेजा जा चुका है। वर्तमान में प्रदेश में अस्पतालों में 668 मरीज ही उपचार के लिए भर्ती हैं।

प्रभारी सचिव स्वास्थ्य डॉण्पंकज कुमार पांडेय के अनुसार इस माह संक्रमित मामलों की संख्या साढ़े तीन हजार से अधिक पहुंचने की आशंका के हिसाब से ही व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए 20 हजार से अधिक बेड की व्यवस्था है। इसमें सरकारी अस्पतालों में 243 आईसीयू बेडए 126 वेंटीलेटर उपलब्ध हैं। समर्पित कोविड अस्पतालों में 825 बेडए समर्पित कोविड हेल्थ सेंटरों में 1066 और कोविड केयर सेंटर में 18251 बेड की व्यवस्था है।
प्रदेश में अब तक 40 हजार से अधिक लोगों की कोरोना की जांच की जा चुकी हैए जिनमें 38 हजार 500 से अधिक सैंपल नेगेटिव मिले हैं। विभाग की ओर से सैंपलिंग बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। वहींए प्रदेश में हर व्यक्ति की स्क्रीनिंग और सर्विलांस की रणनीति बनाई गई है।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में 3 अक्टूबर (कल) लगेगा निःशुल्क हेल्थ, आंख और दांत जांच शिविर, स्वास्थ्य जांच के लिए जरूर पहुंचे
Apply Online admission 2020-21 visit :-
https://www.edumount.org/
ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440