हल्द्वानी में एक महिला को सोशल मीडिया में किए अश्लील कमेंट्स, मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। महानगर हल्द्वानी की रहने वाली एक महिला ने युवक पर उसकी फेसबुक वीडियो में अभद्रता और अश्लील कमेंट्स करने का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की गुहार लगाई है।

पुलिस को सौंपी तहरीर में पुरानी आईटीआई बरेली रोड रहने वाली एक महिला ने कहा है कि बीते दिनों उनके पति ने अपनी फेसबुक आईडी में उसकी और अपनी एक साथ वाली एक फोटो पोस्ट की थी। इस पोस्ट पर पीयूष नाम के एक युवक ने अश्लील कमेंट्स कर दिया। विरोध करने पर आरोपी ने सार्वजनिक पोस्ट में ही अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इससे परिवार और समाज में उनकी छवि खराब हुई है। कहना है कि आरोपी युवक की इस हरकत से वह मानसिक रूप से तनाव में हैं। उन्होंने इस पूरे प्रकरण के लिखित शिकायती पत्र और स्क्रीनशॉट पुलिस को उपलब्ध कराते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   एमबीपीजी में ABVP प्रत्याशी धीरज बिष्ट ने कराया नामांकन, समर्थकों की रैली से गरमाया छात्रसंघ चुनाव का माहौल
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440