दुष्कर्म मामले का अधिकारी बदला, सीओ सदर करेंगे जांच

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। द्वाराहाट के विधायक पर लगे आरोपों और महिला के खिलाफ मुकदमे की जांच के लिए अब जांच अधिकारी बदल दिया गया है। दोनों मामलों की जांच अब सीओ सदर करेंगे। डीआईजी अरुण मोहन जोशी का कहना है कि यदि दुष्कर्म की पुष्टि होती है तो विधायक को गिरफ्तार किया जाएगा। 
विधायक की पत्नी की शिकायत पर एक महिला के खिलाफ तो मुकदमा दर्ज कर लिया गया है लेकिन, उस महिला की शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। पुलिस भले ही इसके पीछे तकनीकी कारण बता रही है मगर इस पर सवाल उठने लगे हैं। अभी तक विधायक के बयान भी दर्ज नहीं किए गए हैं। इसलिए जांच धीमी होने की बात कही जा रही है। इन्हीं सब सवालों के जवाब में पुलिस ने जांच अधिकारी को बदल दिया गया है। अभी तक इसकी जांच नेहरू कॉलोनी पुलिस कर रही थी। लेकिन, अब जांच अधिकारी सीओ सदर अनुज कुमार को बनाया गया है। डीआईजी का कहना है कि सीओ सदर को मुकदमे की जांच के अलावा विधायक के खिलाफ लगे आरोपों की गंभीरता से जांच के निर्देश दिए गए हैं। महिला ने जिन जगहों का जिक्र किया गया है वहां भी जांच की जानी जरूरी है। उन्होंने मुकदमा दर्ज करने के सवाल पर भी कहा कि इस मामले से जुड़ी चार शिकायतें मिली हैं। जिनमें से एक के आधार पर महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। नियमानुसार यदि विधायक पर लगे आरोप सही पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ चार्जशीट इस मुकदमे में भी दाखिल की जा सकती है। इसके लिए अलग से मुकदमे की आवश्यकता नहीं है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें -   जंगल में रहस्यमयी मौत, लापता व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440