एनसीडब्ल्यू डीसी की हल्द्वानी शाखा की पदाधिकारी हुई इंटरनेशनल अवार्ड से सम्मानित

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। एनसीडब्ल्यू डीसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंटरनेशनल पैडमैन डॉ0 प्रोफ़ेसर वीरेंन दबे के आदेश पर राष्ट्रीय सचिव चंपा त्रिपाठी ने अपनी टीम को यहां मुखानी स्थित कार्यालय में इंटरनेशनल अवार्ड से अपनी टीम के पदाधिकारियों को सम्मानित किया।

सम्मानित होने वालों में टीम में भवानी बिष्ट, दीप्ति चौपाल, चंपा चिलवाल, मंजू साह, यूनिष्का बिष्ट, नलिनी त्रिपाठी, निर्मला पांडे, निकिता सुयाल, सुरेश कपिल, सोनू जोशी, उषा जैन, नीता आर्या को इंटरनेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया। इसके साथ संस्था को समय-समय पर सहयोग करने वाले नेशनल ह्यूमन राइट एंड एंटी करेप्शन के राष्ट्रीय सचिव शरीफखान, प्रदेश अध्यक्ष पृथ्वी पाल सिंह और शोभा बिष्ट, मीडिया प्रभारी लक्ष्मी नारायण और दिनेश मंडल को भी आभार फ्रेम से सम्मानित किया गया।

इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव चंपा त्रिपाठी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी संस्था की पूरी टीम उत्तराखंड में गरीब महिलाओं और स्कूल की छात्राओं को सैनिटरी नैपकिंस बांट कर अवेयर और हाइजीन प्रोग्राम कर रही है। साथ ही पूरे उत्तराखंड में टीम के द्वारा समय-समय पर पैड यात्राएं भी आयोजित की जा रही है। उन्होनंे बताया कि आज पूरी टीम के अच्छे कार्य को देखते हुए इंटरनेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

यह भी पढ़ें -   सामूहिक सुंदरकांड पाठ में गूंजा हनुमान जी का गुणगान, श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद

Officer of Haldwani branch of NCW DC honored with International Award

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440