26 अगस्त को कांग्रेस का राजभवन कूच, कानून-व्यवस्था और वोट चोरी पर करेगी हल्ला बोल

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस ने 26 अगस्त को राज्य सरकार के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। पार्टी कार्यकर्ता कानून-व्यवस्था की बदहाली, आपदा प्रबंधन में लापरवाही और पंचायत चुनावों में कथित वोट चोरी के मुद्दों को लेकर राजभवन कूच करेंगे।

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने आरोप लगाया कि राज्य में अपराध चरम पर है और भाजपा सरकार अपराधियों को संरक्षण दे रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराधों में भाजपा नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं- अंकिता भंडारी हत्या से लेकर हरिद्वार में नाबालिग से दुष्कर्म तक कई गंभीर मामले इसके उदाहरण हैं।

धस्माना ने पौड़ी के जितेंद्र सिंह सुसाइड केस और पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत के भांजे से ठगी के मामले का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा नेताओं के काले कारनामे लगातार सामने आ रहे हैं। पंचायत चुनाव में खुलेआम हथियार लहराने और गोलीबारी की घटनाओं ने राज्य की कानून-व्यवस्था की पोल खोल दी है।

यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 1 नवंबर 2026, रविवारअहोई अष्टमी पर रवि पुष्य योग का विशेष संयोग, खरीदारी और नए कार्यों के लिए शुभ दिन; जानिए सभी 12 राशियों का हाल

उन्होंने कहा कि उत्तरकाशी के धराली, हर्षिल समेत कई जगहों पर भारी तबाही हुई है. लेकिन सरकार अब तक सही आंकड़े जारी नहीं कर पाई है। चारधाम यात्रा मार्ग, एनएच और राज्य मार्ग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हैं. फिर भी बहाली के काम में ढिलाई बरती जा रही है।

यह भी पढ़ें -   वैज्ञानिक से पुलिस अधिकारी तक का सफर, अब आईपीएस बने डॉ. जगदीश चन्द्र

उन्होंने बताया कि 26 अगस्त को होने वाले इस कूच में कांग्रेस के सभी बड़े नेता-प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, प्रीतम सिंह और गणेश गोदियाल शामिल रहेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440