दशहरा पर्व पर सेवा दल ने करवाया कन्या का विवाह

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। श्री पृथ्वीनाथ महादेव जी मंदिर देहरादून में महंत श्री श्री 108 रविंद्र पुरी महाराज के सानिध्य में दशहरे के पावन पर्व पर आज एक कन्या का विवाह सूक्ष्म व सादगी के साथ ही सीमित अतिथियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। दिगंबर दिनेश पुरी ने जानकारी देते हुये बताया कि विगत नो दिन चले मेला मैया की भजन संध्या का नवरात्रों के कार्यक्रमों की बचत धनराशि से आज मंदिर प्रांगण में सेवा दल द्वारा एक कन्या का विवाह सूक्ष्म व सादगी से संपन्न करवाया गया। सर्वप्रथम वर और वधू ने श्री पृथ्वीनाथ महादेव जी का जल अर्पण कर शीश नवाया। इसके पश्चात जयमाला करवाई गई और जयमाला के पश्चात सभी को भोजन प्रसाद ग्रहण करवाया गया। भोजन प्रसाद के बाद वैदिक मंत्रोचार के साथ उनके फेरे करवाए गए और अंत में विदाई से पूर्व पुनः माता भगवती और भगवान महादेव के दर्शन कर विदाई की गई। इस अवसर पर दिगंबर भागवत पुरी, दिगंबर दिनेश पुरी, आचार्य भारत भूषण भट्ट, नवीन गुप्ता, विक्की गोयल, प्रमोद गोयल, अनुराग अग्रवाल, इंदु शर्मा, पुनीत मेहरा, बृजेश शुक्ला आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें -   धामी सरकार का विकास संकल्प मजबूत- पहली कैबिनेट बैठक में जनहित के 16 अहम फैसले

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440