पूछताछ करने पर युवक ने किया पुलिस कर्मी पर लोहे की रॉड से हमला

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पूछताछ करने पर युवक ने पुलिस कर्मी पर लोहे की रॉड से हमला कर फरार हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार ग्राम पुखाडी, पोस्ट रज्यूडा, थाना लमगडा, अल्मोडा निवासी पान सिंह ने पुलिस को बताया कि वह भोटियापड़ाव चौकी में तैनात है। विगत 27 अक्टूबर को उसकी रात्रि गश्त ड्यूटी पीसीवी आइआरबी हयात सिंह के साथ लगी थी। कलावती चौराहे पर गश्त के दौरान एक युवक को संदिग्ध हालत में घूमते हुए पकड़ा। पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम मनोज नेगी पुत्र आनंद नेगी बेलपोखरा, पोस्ट कालाढूंगी निवासी बताया। आरोप है कि सिपाही पान सिंह ने युवक से रात्रि में घूमने का कारण पूछा तो वह जबाव नहीं दे पाया और इधर उधर की बातें करने लगा शक होने पर उन्होंने युवक से सख्ती से पूछताछ शुरू की तभी आरोपी ने पैरों के पीछे छिपाई लोहे की रॉड निकालकर उसके सिर पर हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले से सिपाही पान सिंह संभल ना पाया और वह जमीन पर गिर गया। इसका फायदा उठाकर आरोपी मनोज नेगी फरार हो गया। साथी पुलिस कर्मी हयात सिंह ने सिपाही पान सिंह को अस्पताल पहुंचाकर इलाज करवाया। पुलिस ने आरोपी मनोज के खिलाफ गालीगलौज व सरकारी कार्य में बांधा डालने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 21 अगस्त 2026, शुक्रवार,जानिए आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन राशियों को बरतनी होगी सावधानी
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440