समाचार सच, हल्द्वानी। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल उत्तराखंड के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल की पैरा लीगल वालंटियर श्रीमती उमा भंडारी द्वारा राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्द्वानी में सांप्रदायिक सौहार्द एवं झंडा दिवस के अवसर पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें महाविद्यालय की छात्राओं को शपथ दिला कर सांप्रदायिक सौहार्द के साथ और अध्यात्म और विज्ञान के समन्वय के साथ विश्व में अपने देश की अलग पहचान को हमेशा कायम रखने के लिए प्रेरित किया। साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के उद्देश्य न्याय सभी के लिए सभी जगह तक के लिए के बारे में विस्तार से अवगत कराया। विद्यालय की प्राचार्या डॉ0 देवकी गोस्वामी, डॉ0 लतिका जोशी, डॉ0 हिमानी पंत, अधि0 किरण नेगी, चाइल्ड हेल्पलाइन की संगीता शेखर राव के द्वारा सांप्रदायिक सौहार्दता के लिए छात्राओं को प्रेरित किया।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440













