गुरूवार को कोरोना संक्रमण का एक नया केस, कुल मरीजों की संख्या हुई 47

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी/ देहरादून। उत्तराखंड में आज एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला है। संक्रमित मरीज मूल रूप से पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। वह 11 अप्रैल से देहरादून के क्वारंटीन सेंटर में रह रहा था। प्रदेश में अब तक पश्चिम बंगाल के पांच लोग कोरोना संक्रमित हो चुके है।

स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. अमिता उप्रेती ने इसकी पुष्टि की है। प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या अब 47 हो चुकी है। जिसमें 24 मरीज ठीक हो चुके हैं। मरीज को दून अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। देहरादून में गत रविवार को कोरोना के दो पॉजिटिव मिलने के बाद पुलिस ने आजाद कॉलोनी को सील किया था। उनके संपर्क में आए लोगों को संस्थागत क्वारंटीन किया गया था। पहले दिन दो और दूसरे दिन भी दो में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। अब एक और 55 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव मरीज आया है। ये सभी पश्चिम बंगाल के हैं और देहरादून की आजाद नगर कॉलोनी में ठहरे थे। राजधानी में कोरोना के चलते अब तक चार इलाकों को सील किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें -   नैनीतालः मल्लीताल और तल्लीताल इकाइयों के चुनाव होंगे अब पर्यटन सीजन खत्म होने के बाद: वर्मा

राज्य के स्वास्थ्य सेवा निदेशालय के इंटीग्रेटेड डिजीज सर्विलांस प्रोग्राम के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, अभी तक राज्य से 4473 सैंपलों को जांच के लिए भेजा जा चुका है, जिनमें से 3879 की रिपोर्ट नैगेटिव प्राप्त हुई है, जबकि 265 सैंपलों की रिपोर्ट का आनी है। राज्यभर में 65123 लोगों को होम क्वारान्टाइन किया गया है, जबकि 2565 इंस्टीट्यूशनल क्वारान्टाइन में हैं।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी स्कूल संचालक के खिलाफ रामनगर में एकजुट हुए पत्रकार, सीएम धामी तक पहुंचा मामला

हेल्थ बुलेटिन के अनुसार अभी तक जिलावार देहरादून में 25, नैनीताल में नौ, हरिद्वार में सात, उधमसिंह नगर में चार, पौड़ी व अल्मोड़ा जिला में एक-एक कोरोना संक्रमित पाया गया। इन जिलों में देरादून में 12, नैनीताल में छह, उधमसिंह नगर में चार, पौड़ी व अल्मोड़ा जिलों में एक-एक व्यक्ति उपचार पाकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं।

उत्तराखण्ड में सकारात्मक कोविद-19 मामलों का क्षेत्रवार वितरण किया गया है। जिसमें उत्तरकाशी, रूद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चम्पावत को ग्रीन जोन में रखा गया है। जबकि अल्मोड़ा व उधमसिंह नगर को औरेंज जोन तथा देहरादून, हरिद्वार व नैनीताल को रेड जोन में रखा गया है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440