अलग अलग प्रान्तों से अब तक डेढ़ लाख प्रवासी लौटे

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। नेपाल में फंसे 600 भारतीय नागरिक वाया बनबसा लौटेंगे। इनमें 25 उत्तराखंड के निवासी भी शामिल हैं। नेपाल सरकार से वार्ता के बाद 29 व 30 तारीख को इन सभी नागरिकों की वापसी होगी। इस बीच विदेश में फंसे राज्य के 200 लोग दिल्ली पहुंच चुके हैं।

इनमें से संस्थागत क्वारंटीन पूरा करने के बाद तीन लोगों की राज्य में वापसी हो चुकी है। इनके अलावा 197 लोग दिल्ली में ही संस्थागत क्वारंटीन हैं। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की सीईओ रिद्धिम अग्रवाल ने राज्य सचिवालय में आयोजित प्रेस ब्रीफिंग में बताया कि विभिन्न राज्यों से उत्तराखंड आने के लिए अब तक 2.45 लाख लोगों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया है।

इनमें से डेढ़ लाख से अधिक लोगों को बसों, ट्रेनों व निजी वाहनों से वापस लाया गया है। अब तक दिल्ली से 55 हजार, यूपी से 24 हजार, हरियाणा से 24 हजार, पंजाब से नौ हजार, चंडीगढ़ नौ हजार और अन्य राज्यों से भी लोगों को लाया गया है। एक जिले से दूसरे जिले में अब तक 1.10 लाख लोग आवागमन कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें -   हरियाणा से दोस्तों के साथ हरिद्वार घूमने आये युवक नदी में नहाते समय डूबा, सर्च ऑपरेशन जारी

चेन्नई से प्रवासियों को लेकर एक ट्रेन रवाना हुई है। यह स्पेशल ट्रेन रविवार को हरिद्वार पहुंचेगी। पश्चिमी बंगाल से एक ट्रेन हरिद्वार के लिए प्रस्तावित है। देहरादून, हरिद्वार और यूएस नगर से एक-एक ट्रेन बिहार के लिए मांगी गई है। 10 दिन में इन प्रस्तावों पर सहमति बन जाएगी।

राज्य सरकार के प्रयासों से अब तक 40,200 लोगों को उनके राज्यों में भेजा गया है। राज्य से बाहर जाने के लिए अब तक 47 हजार लोग पंजीकरण करा चुके हैं। सबसे ज्यादा 17 हजार लोगों को यूपी और 10 हजार लोगों को बिहार भेजा गया है। इनके अलावा ढाई हजार लोग जम्मू और इतने ही दिल्ली भेजे गए हैं। अन्य राज्यों में लोगों को भेजा गया है। श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से प्रवासियों के आने का सिलसिला जारी है। मुंबई के वसई से श्रमिक स्पेशल ट्रेन 1423 यात्रियों को लेकर अपने निर्धारित समय से ढाई घंटे देरी से शाम तीन बजे लालकुआं जंक्शन पहुंची। स्क्रीनिंग के बाद यात्रियों को रोडवेज की 49 बसों से उनके जिलों के लिए रवाना किया गया।

यह भी पढ़ें -   २४ अप्रैल २०२४ बुधवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन कैसा रहेगा आपका …

रोडवेज के आरएम यशपाल सिंह और एआरएम सुरेंद्र बिष्ट ने बताया कि पिथौरागढ़ के लिए आठ बसों से 291 यात्री , चंपावत के लिए पांच बसों से 146, ऊधमसिंह नगर के लिए एक बस से 33, अल्मोड़ा के लिए छह बसों से 202, बागेश्वर के लिए 23 बसों से 577, नैनीताल के लिए चार बसों से 121 और गढ़वाल के लिए दो बसों से 53 यात्रियों को रवाना किया गया।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440