अवैध शराब के साथ एक को किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट के दिशा निर्देश पर जनपद नैनीताल को नशामुक्त बनाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने एक तस्कर को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया।

यह भी पढ़ें -   २९ जून २०२६ सोमवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

मुखानी थाना पुलिस के अनुसार गश्त के दौरान मल्ला फतेहपुर रोड पर एक व्यक्ति संदिग्धावस्था में खड़ा दिखा। जो पुलिस कर्मियों को देखकर आड़ में छिपने का प्रयास करने लगा। शक होने पर जब उसके थैले की तलाशी ली गई तो उसमें से 36 पाउच कच्ची शराब के बरामद हुए। इस पर तस्कर पन्त सिंह पुत्र जीत सिंह निवासी महोली जंगल थाना केलाखेड़ा, बाजपुर को गिरफ्तार कर लिया गया। उसे कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया है।

यह भी पढ़ें -   नैनीताल के निजी स्कूलों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन! DM ने मनमानी फीस वसूली पर कसा शिकंजा, लौटानी होगी अतिरिक्त रकम
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440