एसटीएच में शनिवार को दिन तक एक संक्रमित की मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। प्रदेश में कोरोना संक्रमण की स्थिति भयावह होती जा रही है। शनिवार की दोपहर तक जहां एसटीएच में कोरोना संक्रमित एक मरीज की मौत हुई। जबकि संक्रमण की चपेट में आई नेता प्रतिपक्ष को चॉपर से दून के मैक्स अस्पताल भर्ती किया गया है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। बढ़ते संक्रमण के बीच शनिवार की दोपहर तक हल्द्वानी के डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल में एक संक्रमित की मौत हो गई। एसटीएच के चिकित्सा अधीक्षक डॉ अरूण जोशी ने इसकी पुष्टि की है। चमोली निवासी कोरोना संक्रमित को उपचार के लिए एसटीएच में भर्ती किया गया था। जबकि वर्तमान में एसटीएच में 260 कोरोना संक्रमितों का ईलाज चल रहा है। वहीं बीती देर रात कोरोना संक्रमित पाई गई नेता प्रतिपक्ष डॉ इंदिरा हृदयेश को बेहतर चिकित्सकीय व्यवस्था के लिए एयर एंबुलेंस के माध्यम से देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल भर्ती कराया गया है। मानसून विधान सभा सत्र से ठीक पहले नेता प्रतिपक्ष के संक्रमित पाए जाने से विपक्ष के साथ ही सरकार की भी चिंता बढ़ गई है। नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने कहा कि वह अपने को ठीक महसूस कर रही हैं जल्द वह ठीक होकर वापस अपनी विधानसभा आएंगे। वहीं उनके पुत्र सुमित हृदयेश ने सरकार की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए हैं। कहा कि एसटीएच में बेहतर चिकित्सा सेवाओं के अभाव के चलते उन्हें मैक्स अस्पताल ले जाया गया है। यहां बता दें कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण की स्थिति लगातार भयावह हो रही है। अन्य दिनों की अपेक्षा भले ही शुक्रवार शाम जारी स्वास्थ्य बुलेटिन ने पिछले कुछ दिनों की अपेक्षा थोड़ी राहत दी हो, बावजूद इसके प्रदेश में बीते दिवस 868 मामले सामने आए। जबकि इस दिन 4 मरीज की मौत हुई। शनिवार की दोपहर तक प्रदेश में कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा 465 पहुंच गया है। जबकि कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 38000 पार कर गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   74 दिन का इंतजार खत्म, अब सड़क पर उतरे लैब टेक्नीशियन! CM आवास कूच पर पुलिस ने रोका, कई हिरासत में
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440