अनियंत्रित कार पेड़ से टकराने से एक की मौत, दो लोग घायल

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। अनियंत्रित कार के पेड़ में टकरा जाने से महिला की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए बेस चिकित्सालय भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार दूनागिरी, द्वाराहाट (अल्मोड़ा) निवासी 32 वर्षीय गणेश जोशी पुत्र विनोद जोशी सोमवार को अपनी 55 वर्षीय मां कमला जोशी व एक अन्य महिला 45 वर्षीय हेमा जोशी के साथ कार संख्या केए05-9560 में सवार होकर खटीमा से वापस लौट रहा था। बताया जाता है कि चोरगलिया क्षेत्र में अचानक कार के आगे जानवर आ जाने के चलते कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार तीनों लोग बुरी तरह घायल हो गए। सूचना पर पहुंची चोरगलिया थाना पुलिस ने तीनों को आपातकालीन 108 सेवा की मदद से उपचार के लिए बेस चिकित्सालय भेजा। जहां चिकित्सकों ने कमला को मृत घोषित कर दिया। जबकि गणेश व हेमा का अस्पताल में उपचार चल रहा है। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन राशियों को बरतनी होगी विशेष सावधानी
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440