‘एक सेव रोज डॉक्टर को दूर रखता है’ क्या सच में रोजाना एक सेब खाकर हर तरह की बीमारियों से बचा सकता है

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। फलों से मिलने वाले स्वास्थ्य लाभों से तो सभी वाकिफ हैं। पर एक सवाल हमेशा से सबके मन में संशय का कारण रहा है कि क्या वाकई एक सेब रोज खाने से बीमारियां नहीं होतीं? सेब को लेकर एक कहावत काफी वर्षों से प्रचलित भी है कि ‘एक सेब रोज डॉक्टर को दूर रखता है’ क्या सच में ही सेब में इतने गुण होते हैं कि वह हमें डॉक्टर के पास जाने से बचाता है या यह केवल एक कहावत मात्र है। क्या सेब से हमें केवल लाभ ही मिलते हैं या इससे हमें कुछ नुकसान भी उठाने पड़ सकते हैं? तो आज हम जानेंगे सेब में कितने गुण होते हैं और यह हमें क्या क्या स्वास्थ्य लाभ पहुंचाता है। साथ ही यह भी पता लगाएंगे कि इस कहावत में कितनी सच्चाई है। पहले जानिये सेब में मौजूद पोषण और हेल्थ बेनेफिट्स –

बहुत अधिक पोषण से भरपूर
एक मीडियम सेब हमें लगभग 90 कैलोरी, 20- 25 ग्राम कार्ब, लगभग 5 ग्राम के आसपास फाइबर, दैनिक जरूरत का 8-8.9 प्रतिशत विटामिन सी, दैनिक जरूरत का कम से कम 5 प्रतिशत कॉपर, दैनिक जरूरत का 3.5 प्रतिशत पोटेशियम, दैनिक जरूरत का 2.9 प्रतिशत विटामिन के, इनमें से विटामिन सी एक एंटीऑक्सीडेंट की तरह प्रयोग होता हैं और वह हमें फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाता है।

हृदय की सेहत के लिए लाभदायक
शोध के मुताबिक अगर आप अधिक सेब खाते हैं तो इससे आपको हृदय रोगों जैसे रिस्क का खतरा काफी कम हो जाता है। सेब खाने से स्ट्रोक का रिस्क भी कम होता है। यह फ्लेवोनॉयड के कारण भी हो सकता है। जो कि एक कंपाउंड होता है और आपके शरीर से सूजन (इंफ्लेमेशन) को कम करता है और आपके हृदय को सुरक्षित रखता है। सेब में घुलनशील (सॉल्युबल) फाइबर भी होता है जो आपके बीपी को कम करता है। जिससे आपका हृदय स्वस्थ रहता है।

यह भी पढ़ें -   SIR अभियान में फॉर्मों की कालाबाज़ारी का आरोप! विधायक सुमित हृदयेश ने प्रशासन को चेताया- 'जनता की मजबूरी पर कमाई करने वालों पर हो सख्त कार्रवाई'

कैंसर से लड़ने वाले कंपाउंड होते हैं मौजूद
सेब में ऐसे कई कंपाउंड और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो आपके शरीर में कैंसर की सेल्स बनने से रोकते हैं। सेब के अधिक सेवन से फेफड़ों में कैंसर होने का रिस्क कम होता है। कुछ शोधों के मुताबिक अधिक सेब खाने से कोलोरेक्टल कैंसर का रिस्क भी कम हो सकता है। जो डाइट फल और सब्जियों से युक्त होती है वह आपको कोलोन, पेट, फेफड़ों, ओरल कैविटी कैंसर से बचा सकती है।

वजन कम करने में लाभदायक
असल में सेब में फाइबर होता है इसलिए वह आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगने देता और इससे आपका कैलोरी इनटेक कम होता है। जिस वजह से अपने आप ही धीरे धीरे आपका वजन कम होने लगता है।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड के मेडिकल कॉलेजों में बड़ा प्रशासनिक 'ऑपरेशन', शासन ने एक साथ बदले 5 प्राचार्य और निदेशक, हल्द्वानी-अल्मोड़ा समेत कई संस्थानों में नई जिम्मेदारियां

हड्डियों को सेहत इंप्रूव करती है
एक्सपर्ट के मुताबिक अगर सेब का सेवन अधिक किया जाता है तो इससे आपकी बोन डेंसिटी अधिक हो जाती है और आपका हड्डियों में फ्रेक्चर होने का रिस्क भी कम होता है।

ब्रेन फंक्शन को प्रमोट करती है
यही नहीं यह भी माना जाता है कि सेब खाने से आपके शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कम होता है और इससे आपकी मानसिक सेहत अच्छी रहती है। जिससे आपका दिमाग सुचारू रूप से काम करता है और आपके एजिंग के लक्षण भी कम हो जाते हैं।

डायबिटीज के खतरे को कम करता है
कुछ शोधों के अनुसार यदि आप रोजाना एक सेब खाते हैं तो इस से आपका टाइप 2 डायबिटीज होने का रिस्क भी कम से कम 28 प्रतिशत कम हो जाता है।

इसलिए यदि आप रोजाना एक सेब खाते हैं तो वह आपकी सेहत के लिए बहुत लाभदायक है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आप रोजाना अधिक सेब खाते हैं तो इसके आपको कुछ साइड इफेक्ट्स भी देखने को मिल सकते हैं। अगर आप अधिक सेब खाते हैं तो आपके शरीर में फाइबर की अधिक मात्रा चली जाती है। जिस के कारण आपको गैस, पेट फूलना और पेट दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं। अन्य फलों की तरह ही सेब में भी कुछ कैलोरी भी होती हैं। यह ज्यादातर लोगों के लिए कोई मुसीबत का विषय नहीं हैं।

ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440