नौकरी के नाम पर लाखों रुपए ठगने वाला गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। दून पुलिस ने विदेश भेजकर नौकरी लगाने के नाम लाखों रुपए ठगने वाले 6 माह से फरार शातिर अभियुक्त को नोएडा से गिरफ्तार कर लिया हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत 9 फरवरी को गौतम कोठारी पुत्र विशंभर दत्त निवासी मालसी पुलिया के पास न्यू गढ़वाली कॉलोनी बालावाला रायपुर देहरादून ने थाना रायपुर में शिकायत पत्र देते हुये पुलिस को बताया की रोजर क्लिफटन पुत्र रोबिन निवासी सी 74 बी-8 राजपुर खुर्द एक्स नियर सीएनजी पंप दिल्ली नई दिल्ली ने उसे नौकरी के लिए ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर उससे दस लाख पैंतालिस हजार रुपए ले लिए, पहले तो वह तरह तरह के बहाने बनाता रहा और अब उसका मोबाइल नंबर स्विच ऑफ आ रहा है, उसने उसके सारे पैसे हड़प लिए हैं। शिकायती पत्र के आधार पर थाना रायपुर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 40/2020 धारा 420 आईपीसी के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया। जिसकी विवेचना एसआई सुरेंद्र राणा के सुपुर्द की गई। अभियुक्त रोजर क्लिफटन की गिरफ्तारी के लिये अभियुक्त के पते व संभावित स्थानों पर दबिश देकर अभियुक्त की गिरफ्तारी के प्रयास जारी थे, किंतु अभियुक्त शातिर किस्म का होने के कारण लगातार अपने पते बदलता रहा, इस बीच न्यायालय द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिये एनबीडब्यू भी जारी किया गया। वांछित अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिये पुलिस उपमहानिरीक्षक /वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस टीम का गठन करने एवं शीघ्र अति शीघ्र अभियुक्त को गिरफ्तार कर विवेचना का सफल निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया था। आदेश के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक नगर देहरादून के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नेहरू कॉलोनी के दिशा निर्देशन में तथा थानाध्यक्ष रायपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर पुलिस टीम को अभियुक्त के संभावित ठिकानों हेतु रवाना किया गया था। गठित पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त के संभावित ठिकानों में मुखबिर तैनात किए गए एवं सर्विलांस वह सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अभियुक्त रोजर की गिरफ्तारी के प्रयास किए गए। पुलिस टीम के अथक प्रयासों से 06 माह से फरार अभियुक्त रोजर क्लिफटन पुत्र रोबिन निवासी सी 74 बी-8 राजपुर खुर्द एक्स नियर सीएनजी पंप दिल्ली नई दिल्ली हाल पता हाइड पार्क मकान नंबर एक्स-005 सेक्टर 78 नोएडा गौतम बुद्ध नगर उत्तर प्रदेश उम्र 40 को नोएडा से गिरफ्तार कर देहरादून लाया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक सुमेर सिंह थाना रायपुर, कांस्टेबल करण पाल व कांस्टेबल अरविंद भट्ट शामिल थे।

यह भी पढ़ें -   रुद्रपुर में पराली से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली बनी आग का गोला, हाईटेंशन लाइन से टकराते ही भड़की लपटें

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440