हल्द्वानी में बाइक और स्कूटी की टक्कर में एक युवक की मौत, तीन घायल

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। यहां लालडांठ इलाके में बाइक और स्कूटी की टक्कर में चार लोग घायल हो गए। इनमें से एक की उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि तीन का उपचार चल रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हर्षिता गार्डन बिठौरिया में रहने वाला 18 वर्षीय शिवम पुत्र बनवारी लाल खेती-बाड़ी का काम करता था। बताया जाता है कि वह अपने पिता बनवारी के साथ बाजार आया था। वापस लौटते समय लालडांठ शांतिनगर के पास उनकी बाइक सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कूटी से टकरा गई। इस हादसे में दोनों वाहनों में सवार चार लोग घायल हो गए। जिन्हें राहगीरों ने उपचार के लिए डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां देर रात शिवम की मौत हो गई। जबकि तीन की हालत नाजुक बनी हुई है। घायलों के बारे में जानकारी पुलिस द्वारा जुटाई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना से मृतक के परिवारजनों में कोहराम मचा हुआ है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   श्राद्ध पक्ष 2026: दशमी श्राद्ध सोमवार, 05 अक्टूबर को, यह तिथि पितरों की आत्मा की शांति और मुक्ति के लिए समर्पित
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440