NH-534 पर खौफनाक कत्ल: पोकलैंड मशीन से कुचलकर युवक की हत्या, आरोपी ऑपरेटर फरार

खबर शेयर करें

समाचार सच, पौड़ी गढ़वाल। राष्ट्रीय राजमार्ग 534 पर शनिवार देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे क्षेत्र को हिला दिया। गुमखाल और सतपुली के बीच सड़क चौड़ीकरण कार्य के दौरान पोकलैंड मशीन ऑपरेटर ने मामूली कहासुनी के बाद मशीन के बकेट से युवक को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद आरोपी ऑपरेटर मौके से फरार हो गया है।

मृतक की पहचान 31 वर्षीय सुमन देवरानी निवासी डांडामंडी के रूप में हुई है, जो अपने दोस्त के साथ कार में सतपुली की ओर जा रहा था। जब वे सतपुली मल्ली के पास पहुँचे, जहाँ हाईवे चौड़ीकरण का कार्य चल रहा था, उसी दौरान पोकलैंड मशीन को लेकर सुमन और ऑपरेटर के बीच बहस हो गई। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि ऑपरेटर ने मशीन के बकेट से युवक को कुचल दिया।

घटना की सूचना मिलते ही सतपुली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। वहीं, मशीन ऑपरेटर की तलाश में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में चुनावी रण का आगाज: उक्रांद ने 16 सीटों पर घोषित किए उम्मीदवार, जागेश्वर में चाचा-भतीजे के बीच मुकाबले के आसार

हत्या की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गुस्साए परिजनों ने बेस अस्पताल कोटद्वार के बाहर हंगामा करते हुए NH-534 को कुछ देर के लिए जाम कर दिया। इस दौरान पुलिस और परिजनों के बीच तीखी झड़प भी हुई। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने परिजनों को शांत कराया और न्याय का भरोसा दिलाया।

यह भी पढ़ें -   सितारगंज में रफ्तार का कहर: मां-बेटियों को कार ने कुचला, मां और 7 साल की बेटी की मौत

परिजनों ने बताया कि सुमन एक पेशेवर फोटोग्राफर था और शादियों में फोटोग्राफी का काम करता था।
घटना को लेकर एसडीएम लैंसडाउन ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है और ऑपरेटर को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। सीओ पौड़ी ने बताया कि फॉरेंसिक टीम घटनास्थल से सबूत जुटाने में लगी है और हर पहलू से जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440