बसों के किराये बढ़ाने का विरोध, कांग्रेस ने फूंका राज्य सरकार का पुतला

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। प्रदेश सरकार द्वारा बसों के किराए में की गई भारी बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए राज्य सरकार का पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारियों ने राज्य सरकार से शीघ्र ही बसों के बढ़ाये गये किराये को तत्काल वापस लेने की मांग की हैं।

इस मौके पर पुतला दहन कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस जिला महामंत्री हेमन्त साहू ने कहा कि एक ओर आम जनमानस कोरोना महामारी के चलते पहले से ही बेहद परेशान चल रहा है। वहीं दूसरी ओर सरकार बसों का किराया दुगना करके जनता पर दोहरी मार मारने पर लगी हुई है। प्रर्दशनकारियों ने एक स्वर में सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उक्त फैसले को तत्काल वापस नहीं लिया गया तो जिला कांग्रेस उग्र आंदोलन करने को मजबूर होगी।

पुतला दहन कार्यक्रम में मुख्य रूप से दीपा खत्री, पंकज कश्यप, शारिक खान, जमील कुरैशी, सचिन राठौर, रईस मसूदी, दीपांशु वर्मा व नन्दनी खत्री सहित आदि कार्यकर्ता शामिल थे।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में 3 अक्टूबर (कल) लगेगा निःशुल्क हेल्थ, आंख और दांत जांच शिविर, स्वास्थ्य जांच के लिए जरूर पहुंचे
Apply Online admission 2020-21 visit :-
https://www.edumount.org/
ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440