ऑनलाइन कारोबार को अनुमति दिये जाने के निर्णय का विरोध

खबर शेयर करें


प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने कि मांग – ऑनलाइन कारोबार की अनुमति ली जाये वापस

समाचार सच, हल्द्वानी। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने सरकार के ऑन लाइन कारोबार को अनुमति देने के निर्णय का विरोध किया है। सरकार से इसे वापस लेने की मांग की गई है। ऐसा न होने पर व्यापक आंदोलन की चेतावनी दी गई है।

प्रेस को जारी एक बयान में प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल जिला नैनीताल के अध्यक्ष विपिन गुप्ता ने लॉक डाउन में ऑन लाइन कारोबार को अनुमति देने पर सरकार की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश का छोटा-बड़ा व्यापारी देश में आई कोरोना महामारी से लड़ने के लिए सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। ऐसे में ऑन लाइन कारोबारियों को अनुमति देकर सरकार क्षेत्रीय व्यापारियों के साथ विश्वासघात कर रही है। जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने कहा कि सरकार को व्यापारी हितों का ध्यान रखते हुए अपने इस निर्णय को तत्काल वापस लेना चाहिए। यदि ऐसा नहीं किया गया तो व्यापार मंडल सरकार के इस निर्णय के खिलाफ व्यापक आंदोलन छेड़ेगा। जिसकी समस्त जिम्मेदारी सरकार की होगी।

जिला महामंत्री हर्षवर्द्धन पाण्डे ने कहा कि यदि आनलाइन कारोबार को दी अनुमति वापस ली गयी तो पूरे जिले एवं प्रदेश का व्यापारी अपनी अति आवश्यकीय सेवाओं को बाधित कर अपने घर बैठेगा। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि अतिआवश्यकीय सेवा व क्षेत्रीय व्यापारियों द्वारा की जा रही सेवा भी आनलाइन व्यापारियों से ही करवायी जाये।

यह भी पढ़ें -   छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में हल्द्वानी में कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा सरकार का फूंका पुतला

संगठन के जिला उपाध्यक्ष नंदकिशोर लाला जायसवाल ने कहा कि जब इन आनलाइन कम्पनी द्वारा सरकार को आम जनमानस को 1 रुपये का भी सहयोग इस महामारी में नहीं किया जा रहा है, फिर ऐसे में इनको कारोबार करने की अनुमति देना हम व्यापारियों की बात से परे हैं।

संगठन की महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष कुसुम दिगारी द्वारा कहा गया कि आनलाइन कारोबार को अनुमति देकर हमारे प्रदेश के छोटे-बड़े कारोबारियों के व्यापार को खत्म करने की जो साजिश सरकार द्वारा की जा रही है, इसे किसी भी सूरत में सफल नहीं होने दिया जायेगा।

जिला युवा व्यापार प्रतिनिधि मंडल भी उतरे ऑनलाइन शॉपिंग के विरोध में

समाचार सच, हल्द्वानी। नैनीताल जिला प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के जिला की युवा इकाई ने राज्य में सरकार द्वारा ऑनलाइन शॉपिंग के निर्णय का पुरजोर विरोध किया है।

यह भी पढ़ें -   छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में हल्द्वानी में कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा सरकार का फूंका पुतला

युवा जिलाध्यक्ष दिनेश अग्रवाल दीपू का कहना है कि व्यापार मण्डल राज्य सरकार को अवगत कराना चाहता है कि सारी ऑनलाइन कंपनी के हब या तो नोएडा गुड़गांव हैदराबाद मुम्बई बैंगलोर या इंदौर में है और सभी कंपनी की ट्रांसपोर्टिंग बड़े शहरों से हो कर होती है, इनके डिलेवरी बॉय भी जगह जगह घूमते है। क्या इससे कोरोना का खतरा नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में कोरोना जैसी बीमारी को हराने में आज देश के सभी व्यापारीगण पीएम व केन्द्र सरकार की मदद कंधे से कंधा मिलाकर साथ दे रहा है, आगे भी साथ देने को तत्पर है। लेकिन सरकार के द्वारा लिए गए उक्त निर्णय समस्त व्यापारीगण खफा है और व्यापारियों को सोचने पर मजबूर कर दिया है।

युवा जिला महामंत्री परमजीत सिंह पम्मा कहना है कि केन्द्र की मोदी सरकार को ऑनलाइन शॉपिंग के मामले में लिये निर्णय के बारे एक पुनः सोचना पड़ेगा। उन्होंने सरकार को चेताया है कि शीघ्र ऑनलाइन शापिंग मामले को वापस नहीं लिया गया तो समस्त व्यापारी आवश्यक सामग्री की दुकानों बंद कर अपने घर बैठ जायेंगे।

ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440