नैनीताल में 30 जुलाई को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, डीएम ने सभी विभागों को किया हाई अलर्ट पर

खबर शेयर करें

समाचार सच, नैनीताल। भारत मौसम विभाग, देहरादून द्वारा 30 जुलाई (गुरुवार) को नैनीताल जनपद में भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। चेतावनी के मद्देनज़र जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने सभी संबंधित विभागों को हाई अलर्ट पर रहने और किसी भी आपदा से निपटने के लिए पूरी तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

डीएम ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) के अधिकारियों को संवेदनशील मोटर मार्गों पर 24 घंटे जेसीबी मशीनों और गैंग कर्मियों की तैनाती करने के निर्देश दिए हैं, ताकि भूस्खलन, मलबा आने या पेड़ गिरने की स्थिति में यातायात को जल्द से जल्द सुचारु किया जा सके।

उन्होंने सभी अधिकारियों को मुख्यालय पर मौजूद रहने, मोबाइल फोन 24 घंटे चालू रखने तथा तहसील स्तर पर गठित क्विक रिस्पांस टीमों (QRT) को पूरी तरह सक्रिय रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कहा कि राहत एवं बचाव कार्यों के लिए आवश्यक संसाधन और उपकरण पहले से तैयार रखें, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके।

यह भी पढ़ें -   UKSSSC VPDO परीक्षा घोटाले में ED का बड़ा एक्शन! पूर्व CM हरीश रावत के पूर्व OSD के ठिकाने से 32 लाख कैश, सोना और लग्जरी घड़ियां बरामद

जिलाधिकारी ने आम नागरिकों से भी मौसम विभाग की चेतावनी को गंभीरता से लेने, अनावश्यक यात्रा से बचने तथा नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है।

यह भी पढ़ें -   जोशी जी… आपका यूं अचानक चले जाना हमेशा एक अधूरापन छोड़ जाएगा

आपदा अथवा किसी भी आपात स्थिति में नागरिक जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के फोन नंबर 05942-231178, 231179, 231181, मोबाइल 8272080884 अथवा टोल-फ्री नंबर 1077 पर संपर्क कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440