पुलिस कर्मी व परिजनों के लिए निःशुल्क 2 दिवसीय चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर का किया आयोजनए 100 पुलिस कर्मी व परिजन हुए लाभान्वित

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। आयुर्वेद चिकित्सा के माध्यम से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट द्वारा पुलिस के अधिकारी व कर्मियों के रोगों के उचित उपचार और बेहतर स्वास्थ्य लाभ देने के उद्देश्य से कोतवाली के मीटिंग हॉल में आज से 2 दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

चिकित्सा शिविर में आईएमसी की चिकित्सा परामर्श टीम व निर्मित ऑर्गेनिक औषधियों तथा मैक्स लैब की परीक्षण टीम के माध्यम से पुलिस कर्मियों के स्वास्थ्य की जांच कराई गई साथ ही विभिन्न रोगों से पीड़ित पुलिस कर्मियों को बेहतर उपचार और प्रभावी औषधियां प्रदान की गई। शिविर का मुख्य उद्देश्य पुलिस कर्मियों को ऑर्गेनिक औषधियों के माध्यम से उपचार करने तथा आयुर्विज्ञान की विचारधारा को विकसित करना है जिससे कि भविष्य में गंभीर रोगों से बचा जा सके।

चिकित्सा शिविर में लगभग 100 पुलिस अधिकारी व कर्मियों और उनके परिजनों ने उपचार कराया और लाभान्वित हुए। चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर में भानू पांडेए आईएमसी एसोसिएट हरीश भट्टए डॉ0 दीपक देवए आईएमसी एसोसिएट और योग प्रशिक्षकए रिंकेश टम्टाए सूरज कुमारए पैथोलॉजी टीम मैक्स लैब के महत्वपूर्ण योगदान द्वारा पुलिस कर्मियों को उचित उपचार और परीक्षण की सुविधा दी गई।

यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग एवं राशिफल: मातृ नवमी पर आज होगा माता का श्राद्ध, जानें 4 अक्टूबर 2026 का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440