आउटसोर्सिंग कर्मियों दी चेतावनी, शीघ्र मांग पूरी ना होने चले जायेंगे अनिश्चित कालीन हड़ताल पर

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी (संवाददाता-सुशील भट्ट)। आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का यहां बुद्ध पार्क में धरना आज नौंवे दिन भी जारी रहा। आपको बताते चले कि डॉ0 सुशीला तिवारी अस्पताल में कार्यरत करोना वारियर्स को विगत 31 मार्च को नौकरी से निकाले जाने के बाद से आक्रोशित होकर आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने 1 अप्रैल से यहां धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया था। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उनके आंदोलन को आज पूरे नौं दिन हो गये लेकिन शासन-प्रशासन उनकी अनदेखी कर रहा है। शनिवार को धरना स्थल पर आयोजित सभा में कोरोना वारियर्स ने शासन प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर शीघ्र ही उन्हें पुनः कार्य में नहीं लिया जाता है तो वे अनिश्चित कालीन हड़ताल व उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

इधर धरना स्थल पर आयोजित सभा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत द्वारा समायोजन पर विचार करने और कोरोना वॉरियर्स की मांगो को कैबिनेट में रखने का आश्वासन देने पर सभी आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने उनका आभार प्रकट किया और उन के आश्वासन पर विश्वास करते हुए उम्मीद जताई कि वे जल्द से जल्द कोरोना वॉरियर्स की मागों को पूरा करने का कार्य करेंगे।

धरना स्थल पर कोरोना वारियर्स आकाश रावत, मंजुल राणा, हरीश राणा, भावना, कविता शर्मा, जब सिंह, संजय पांडे, चंपा बिष्ट, दिलिप कुमार, अवतार भंडारी, हिमानी, पंकज सिंह, नेहा मेर, संध्या, दलीप, हंसा, पारूल, भरत, राधा, जीशान, अनीता, लीला योगेश, राहुल, गोविंद, दीक्षा, खुशी, मनीषा, प्रियंका, दीप्ति, खिला, कैलाश, मनोज अधिकारी, रघुबर दत्त, खदीजा, रिजवान आदि लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   शारदीय नवरात्रि 2026:नवरात्रि के नवें दिन मां महागौरी माता की कैसे की जाती है पूजा जानें विधि, मंत्र, आरती और पौराणिक कथा
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440