ज्यादा मसाला चाय पीने से सेहत को हो सकता है नुकसान, जानें क्या आ सकती हैं परेशानियां

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। मसाला चाय में दालचीनी, इलायची, अदरक, तुलसी, काली मिर्च, सौंफ, लौंग आदि स्ट्रॉन्ग मसालों को डाला जाता है और इन मसालों में चाय को उबाला जाता है। जिस वजह से इनका अधिक सेवन अनहेल्दी हो सकता है। इतने सारे मसालों की वजह से मसाला चाय की तासीर गर्म हो जाती है जो शरीर को नुकसान पहुंचाने का कारण बन जाती है।

चाय के शौकीन लोगों के लिए मसाला चाय एक खास चाय है जिसे लोग पीना काफी पसंद करते हैं। मसाला चाय में कई तरह के मसालों का इस्तेमाल किया जाता है जो हमारी सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। इसके सेवन से इम्यूनिटी बढ़ती है और डाइजेशन भी अच्छा रहता है। लेकिन अगर आप इसका अधिक मात्रा में सेवन करें तो मसाला चाय आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक भी हो सकती है। दरअसल मसाला चाय में दालचीनी, इलायची, अदरक, तुलसी, काली मिर्च, सौंफ, लौंग आदि स्ट्रॉन्ग मसालों को डाला जाता है और इन मसालों में चाय को उबाला जाता है। जिस वजह से इनका अधिक सेवन अनहेल्दी हो सकता है। इतने सारे मसालों की वजह से मसाला चाय की तासीर गर्म हो जाती है जो शरीर को नुकसान कारण बन जाती है। तो आइए जानते हैं कि मसाला चाय पीने से क्या समस्या हो सकती है।

यह भी पढ़ें -   प्रेस क्लब हल्द्वानी का होली मिलन महोत्सव बना सांस्कृतिक एकता और भाईचारे का उत्सव

मसाला चाय पीने के नुकसान

  • मसाला चाय के ज्यादा सेवन से पेट में दर्द, कब्ज की समस्या, पेट फूलना, पेट में जलन जैसी समस्घ्या हो सकती है।
    -मसाला चाय में कैफीन बहुत अधिक मौजूद होता है जो सेहतमंद नहीं होता। कैफीन तनाव और चिंता का कारण बनता है।
    -इसके सेवन से ब्घ्लड प्रेशर अधिक होने की समस्या भी होती है। ऐसे में हाई बीपी के मरीजों को इसका सेवन करने से बचना चाहिए।
    -कई बार मसाला टी पीने के बाद सीने में जलन की समस्घ्या हो जाती है। ऐसे में अगर आप दवा का सेवन करते हैं तो इससे दूर रहें।
    -मसाला चाय में मौजूद काली मिर्च पेट और आंखों में जलन की वजह हो सकती है। वहीं गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं में इसके सेवन से एलर्जी की शिकायत हो सकती है।
यह भी पढ़ें -   होली पर शांति व्यवस्था के लिए नैनीताल पुलिस का फ्लैग मार्च, एसएसपी के निर्देशन में सख्त सुरक्षा प्रबंध

मसाला चाय के नुकसान से बचने के उपाय –
-मसाला चाय दिन में एक कप से ज्यादा न पिएं।

-गर्मी के दिन में इसके सेवन से बचें।

– बाजार की मसाला टी से बेहतर है कि आप घर पर ताजे मसालों से इसे बनाए।
-रात के समय इसका सेवन नहीं करना चाहिए।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440