लालकुआं में दर्दनाक हादसाः अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, पुलिस जांच में जुटी

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी/लालकुआं। लालकुआं कोतवाली क्षेत्र में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नैनीताल-बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुभाष नगर और श्मशान घाट के बीच एक अज्ञात वाहन ने सड़क पार कर रहे एक युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक की उम्र करीब 35 से 40 वर्ष बताई जा रही है, लेकिन अब तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है।

लालकुआं पुलिस के अनुसार, मृतक को पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था, जहां पहचान कराने की कोशिश की गई, परंतु सफलता नहीं मिली। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया है।

यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 25 सितम्बर 2026, शुक्रवार अनंत चतुर्दशी आज, भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप की पूजा से सुख-समृद्धि की कामना; जानिए सभी 12 राशियों का हाल

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हादसा करने वाले वाहन और चालक की पहचान हो सके। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मृतक की शिनाख्त के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   7 से जय श्रीराम के जयघोष से गूंजेगा हल्द्वानी का रामलीला मैदान, ध्वज स्थापना के साथ 2026 की रामलीला की तैयारियों का हुआ श्रीगणेश
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440