खटीमा में जंगल के पीछे अधजली लाश मिलने से सनसनी! तीन मासूमों की मां अनीता की संदिग्ध मौत से गांव में दहशत

खबर शेयर करें

समाचार सच, खटीमा। उत्तराखंड के खटीमा क्षेत्र में एक रौंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां नई बस्ती चारूबेटा से सटे जंगल में एक महिला की अधजली लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान अनीता पत्नी सुरेश के रूप में हुई है, जो शुक्रवार रात से लापता थी।

शनिवार सुबह अनीता की ननद ने स्थानीय लोगों और सहेली की मदद से तलाश शुरू की, और कुछ ही समय में घर के पीछे जंगल में एक पेड़ के नीचे अधजला शव मिला। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें -   9 जुलाई 2026 बृहस्पतिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

जानकारी के अनुसार मृतका अनीता तीन बच्चों की मां थी, 9 साल की रिया, 7 साल का बेटा और 3 साल की बेटी है। बच्चों ने बताया कि मां शुक्रवार रात से घर पर नहीं थीं। शव की हालत देखकर हत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस आत्महत्या की संभावना से भी इंकार नहीं कर रही। इधर अनीता की मौत के बाद उसके तीन छोटे बच्चे दम तोड़ती उम्मीदों और टूटी हुई आंखों से दरवाज़े की ओर टकटकी लगाए बैठे हैं। गांव और रिश्तेदारों में दर्द और आक्रोश का माहौल है।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में बारिश बनी आफत! 71 सड़कें बंद, 20 की मौत, 5 जिलों में 48 घंटे बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट

सीओ विमल रावत ने बताया कि मामला संदिग्ध है और हर पहलू से जांच की जा रही है। शव को उप जिला चिकित्सालय खटीमा भेजा गया है, जहां पोस्टमॉर्टम के बाद मौत की असली वजह सामने आ सकेगी।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440