आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल की पीटीएम में उमड़े अभिभावक, 97ः रही उपस्थिति; बच्चों के लिए लगा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी डेस्क। लामाचौड़ स्थित आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल में अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) का आयोजन किया गया। बैठक में 97 प्रतिशत अभिभावकों की सहभागिता रही, जो विद्यालय और अभिभावकों के बीच बेहतर समन्वय एवं बच्चों की शिक्षा के प्रति जागरूकता को दर्शाती है। इस दौरान विद्यार्थियों के अर्द्धवार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित करते हुए उन्हें रिपोर्ट कार्ड वितरित किए गए।

पीटीएम के दौरान शिक्षकों ने अभिभावकों के साथ विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, अनुशासन, नियमित उपस्थिति और सह-पाठ्य गतिविधियों में प्रदर्शन को लेकर विस्तार से चर्चा की। शिक्षकों ने बच्चों की उपलब्धियों की जानकारी देने के साथ उन क्षेत्रों पर भी प्रकाश डाला, जहां विद्यार्थियों को और बेहतर प्रदर्शन के लिए मार्गदर्शन की आवश्यकता है। अभिभावकों के सुझावों को भी गंभीरता से सुना गया।

बैठक में अभिभावकों ने विद्यालय की शिक्षण व्यवस्था, अनुशासन, अतिरिक्त गतिविधियों और विद्यार्थियों के विकास के लिए शिक्षकों द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। बैठक का उद्देश्य विद्यालय और अभिभावकों के बीच संवाद को मजबूत बनाकर बच्चों की पढ़ाई और व्यक्तित्व विकास को बेहतर दिशा देना रहा।

यह भी पढ़ें -   शारदीय नवरात्रि 2026: पहले दिन करें मां शैलपुत्री की पूजा, जानें मंत्र, भोग और पूजा विधि

विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में अभिभावकों और शिक्षकों की संयुक्त भूमिका महत्वपूर्ण है। नियमित संवाद के माध्यम से बच्चों की क्षमताओं को पहचानने और उनकी कमजोरियों को दूर करने में मदद मिलती है। विद्यालय प्रशासन ने बैठक में शामिल सभी अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें -   शारदीय नवरात्रि 2026: द्वितीय मां ब्रह्मचारिणी को कौन सा फूल चढ़ाएं? जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व

विद्यालय प्रबंधन की ओर से बच्चों, अभिभावकों और स्टाफ के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन भी किया गया। शिविर में पीएसपी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के डॉक्टरों, डायटीशियन और फिजियोथेरेपिस्ट की टीम ने अपनी सेवाएं दीं।

शिविर के माध्यम से विद्यार्थियों, अभिभावकों और विद्यालय स्टाफ को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श एवं परीक्षण की सुविधा उपलब्ध कराई गई। उपस्थित लोगों ने इस पहल का लाभ उठाया।

विद्यालय प्रबंधन की इस पहल का उद्देश्य शिक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना रहा। अभिभावक-शिक्षक बैठक और स्वास्थ्य शिविर के संयुक्त आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास के साथ उनके स्वास्थ्य और बेहतर भविष्य पर भी ध्यान केंद्रित किया गया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440