10 जून को होगी आईएमए में पासिंग आउट परेड

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में पासिंग आउट परेड आगामी 10 जून को होगी। इसमें देश-विदेश के जेंटलमैन कैडेट बतौर अधिकारी अपने-अपने देश की सेना का अभिन्न अंग बनेंगे। आईएमए की ओर से पासिंग आउट परेड की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

आईएमए के जनसंपर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल इशानी मैत्रा के अनुसार आईएमए एक अक्तूबर 1932 को अस्तित्व में आया था। पिछले 91 वर्षों में अकादमी ने अपनी प्रशिक्षण क्षमता 40 से 1650 जेंटलमैन कैडेट तक बढ़ा दी है। अभी तक 64 हजार से अधिक जेंटलमैन कैडेट अकादमी से पास आउट हुए हैं। इसमें मित्र देशों के विदेशी कैडेट भी शामिल हैं। पासिंग आउट परेड में सेना के वरिष्ठ अधिकारी, देश-विदेश के अतिथि और कैडेट्स के परिजन भी शामिल होंगे।

अकादमी अधिकारियों के अनुसार दो जून को ग्रेजुएशन सेरेमनी होगी। इसमें आर्मी कैडेट कॉलेज विंग के कैडेट्स को जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय की डिग्री दी जाएगी। इसके बाद एसीसी विंग के यह कैडेट्स अकादमी का हिस्सा बन जाएंगे। आठ जून को कमांडेंट अवॉर्ड सेरेमनी आयोजित होगी। इसमें सैन्य प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जेंटलमैन कैडेट्स को पुरस्कृत किया जाएगा। आठ जून की सुबह कमांडेंट परेड होगी। जबकि, नौ जून को अकादमी में मल्टी एक्टिविटी डिस्प्ले शो आयोजित किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में क्षत्रिय उत्थान महासभा का भव्य दशहरा मिलन समारोह, मेयर गजराज बिष्ट समेत कई विभूतियां सम्मानित
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440