राजभवन में 26 को आयोजित किया जायेगा ‘‘पथ-प्रदर्शक’’ कार्यक्रम

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। मंगलवार को राजभवन में ‘‘पथ-प्रदर्शक’’ कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। इस कार्यक्रम में प्रदेश के मेधावी छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति व विभिन्न संस्थाओं द्वारा कई कार्यक्रम प्रस्तुत किये जायेंगे। इस कार्यक्रम में कुल 244 विद्यार्थियों को स्कालर्शिप दी जाएगी जिसमें राजभवन में 30 मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्तियां व सभी 13 जनपदों में 214 बच्चों को छात्रवृत्ति प्रदान की जायेगी।

राजभवन में राज्यपाल ले ज गुरमीत सिंह(से नि) द्वारा व सभी जनपदों में जिलाधिकारियों द्वारा छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति दी जायेगी। कार्यक्रम में राज्यपाल सहित प्रदेश के मुख्यमंत्री व शिक्षामंत्री भी उपस्थित रहेंगे। राजभवन में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में भातखण्डे महाविद्यालय द्वारा कथक, देव संस्कृति विश्वविद्यालय के द्वारा योगा, बाल कल्याण, पेंटिंग प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया जायेगा। इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का उद्बोधन कार्यक्रम भी होगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   एमपीजी कॉलेज मसूरी में नामांकन के साथ गरमाया छात्रसंघ चुनाव, एबीवीपी के तीन नामांकन पर उठे सवाल
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440