मटर गली व्यापारी एसो. ने अग्नि में डालकर कोरोना वायरस बीमारी को जलाया

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। मटर गली व्यापारी एसोसिएशन ने बुधवार को करोना वायरस कोविड-19 बीमारी को अग्नि में डालकर जलाया और चीन के प्रति रोष प्रकट किया। इस दौरान व्यापारियों ने मानव श्रंखला सामाजिक दूरी बनाकर कोविड-19 करोना वायरस से हम सब को बचाने व स्वस्थ्य रखने को भगवान से प्रार्थना भी की और व्यापारियों ने चीन द्वारा निर्मित सभी एप केंद्र सरकार द्वारा भारत में पूर्ण रूप से बंद करने का निर्णय स्वागत योग्य बताया।
इस मौके पर व्यापारियों का कहना था कि चीन के एप बंद करना गलवान में शहीद हुए सैनिकों को सच्ची श्रद्धांजलि है। बॉर्डर पर तैनात जवान हमारी सुरक्षा के लिए घायल हुए हैं, उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई। व्यापारियों ने कहा कि देश की जनता की भावनाओं को समझते हुए चीन के साथ सभी तरह के कारोबार का बहिष्कार करना चाहिए।
पुतला जलाने वालों में मुख्य रूप से एसोसिएशन के अध्यक्ष दलजीत सिंह दल्ली और महामंत्री पंकज गुप्ता, सौरभ सिंघल, सुरेश रौतेला, मोइन बाबा, प्रेम चौधरी, शाकिर हुसैन, अनिल गुप्ता, लक्ष्मी नारायण, जसपाल सिंह कुक्कू, सुल्तान अब्बास, महेंद्र सिंह, विनोद गुप्ता, जसपाल सिंह, धर्मवीर, मोनू, मयंक वार्ष्णेय आदि व्यापारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440