जनता वर्तमान सरकार से परेशान होकर परिवर्तन का मन बना चुकी हैः नीरज तिवारी

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। कांग्रेस कुमाऊं मंडल मीडिया प्रभारी नीरज तिवारी ने कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी के पक्ष में लामचौड़ क्षेत्र में घर घर जाकर प्रचार किया। कहा कि ज़मीनी स्तर पर प्रकाश जोशी को ज़बरदस्त जनसमर्थन मिल रहा है। आम जनमानस वर्तमान सरकार से परेशान होकर परिवर्तन का मन बना चुका है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अपनी हार से चिंतित होकर सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर प्रकाश जोशी को प्रचार अभियान को बाधित करने में तुली है। तिवारी ने कहा कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता अपने आप में स्टार प्रचारक है। हर कार्यकर्ता राहुल गांधी प्रकाश जोशी है।

कांग्रेस का इतिहास भारत वर्ष को आज़ाद करवाने और देश को आगे बढ़ाने का रहा है और वही भाजपा का बिना काम किए खोखले वादे के साथ जनता को बेवक़ूफ़ बना कर साम-दाम-दंड-भेद के साथ चुनाव जीतने का जनता समझ चुकी है देश का वास्तविक भला कांग्रेस ही कर सकती है।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई बड़े अफसर बदले… जानिए किसे मिला कौन सा अहम वन प्रभाग

कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी का अनुभव और दूरगामी सोच से क्षेत्र का सच्च स्वर्णिम विकास संभव है। प्रचार प्रसार में रमेश पडलिया, हेमू पडलिया, भास्कर पडलिया, विनोद भट्ट, प्रद्युमन तिवारी,रजत पडलिया, चेतन जोशी, मुकेश भट्ट, दीपक पडलिया,मनीष दानी, विकाश जोशी आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   सिटी मजिस्ट्रेट वाजपेयी भी पहुंचे वोटर लिस्ट ठीक कराने! बोले- गलती दिखे तो इंतजार नहीं, तुरंत कराएं सुधार
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440