जेबकतरे को लोगों ने दबोचा, किया पुलिस के सुपुर्द

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। जेब कतरे को लोगों ने दबोच कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। तहरीर के आधार पर कार्यवाही कर पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार डीडीहाट, पिथौरागढ़ निवासी चालक जगदीश प्रसाद राजपुरा क्षेत्र में अपने ट्रक में सो रहा था कि तभी एक युवक ने मौका पाकर उसकी जेब से पर्स पार कर लिया और भागने का प्रयास करने लगा। इसका आभास होने पर चालक ने उसका पीछा शुरू करते हुए शोर मचा दिया। इस पर आस-पास के लोगों ने जेब कतरे को दबोच लिया। जिसे धुनाई लगाने के बाद पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने जेब कतरे मोहम्मद शाहिद उर्फ सानू पुत्र मुन्ने निवासी गफूरबस्ती, बनभूलपुरा के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440