कम व्यक्तियों की अनुमति देना मात्र एक छलावा : सन्नू

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। 50 व्यक्तियों की अनुमति देना मात्र एक छलावा है, उक्त विचार विवाह समारोह व्यापार संघर्ष समिति के पदाधिकारियों के द्वारा आयोजित एक बैठक में कहे गये। उनके द्वारा प्रदेश के सभी माननीयों को अपनी समस्याओं से अवगत कराने के बाद भी सरकार द्वारा विवाह समारोह से सम्बंधित व्यापारियों को किसी प्रकार की कोई सहायता नहीं मिलती दिख रही है।
विवाह समारोह व्यापार संघर्ष समिति के मुखिया नवीन पांडे सन्नू ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अब व्यापारियों के सब्र अब जबाव दे चुका है और चेतावनी देते हुए कहा कि बाजार खोलने का समय रात 10 बजे तक व विवाह समारोह से सम्बधित कार्य हेतु कम से कम 300 लोगों की अनुमति प्रदान करें, उन्होंने कहा कि ऐसा न होने पर विवाह समारोह से संबंधित व्यापारी आंदोलन के लिए बाध्य होगा जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी। सह संयोजक रूपेंद्र नागर कहना था कि जब सरकार व्यापारियों को मरते हुए ही देखना चाहती है तो हम संघर्ष करके ही दम तोड़ेंगे, लॉकडाउन के कारण इस क्षेत्र का कारोबार जहां पहले ही चौपट हो गया था अब अनलॉक-1 में जब सरकार द्वारा काफी हद तक व्यवस्थाओं को सुचारू कर रही है ऐसे में सरकार को विवाह समारोहों से जुड़ें व्यापारियों जिनका कारोबार पूरी तरीके से अभी भी बंद है को सरकार मदद के स्थान पर अपना पल्ला झाड़ रही है जिसे किसी कीमत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। समिति के सदस्य हर्षवर्द्धन पांडे ने कहा कि सालभर का कारोबार खत्म हो गया घरों में खाने पीने तक के लाले पड़ रहे है ऐसे में उनके पास अब कर्मचारियों को खिलाने की भी व्यवस्था नहीं है वहीं बिजली, पानी के बिल, तथा बैंक की क़िस्त भी सर पर खड़ी है और गोदामों, ऑफिस के किराए हेतु मालिकों द्वारा किराया मांगना व्यापारियों को मानसिक परेशानियों में डाल रहा है। यदि संकट में किसी भी व्यापारी द्वारा कोई गलत कदम उठाया गया तो उसकी पूर्ण जिम्मेदारी सरकार की होगी। उन्होंने सरकार से विवाह समारोह से संबंधित व्यापारियों के लिए बिना ब्याज का लोन देने की व्यवस्था करने की मांग की। ताकि उन्हें इस संकट से उभरने का मौका मिल सके।

ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440