धोखे से किया कीटनाशक का सेवन, महिला की मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। लालकुआं क्षेत्र में एक महिला ने धोखे से कीटनाशक का सेवन कर लिया। आनन-फानन में परिजनों उसे एसटीएच लाये। जहां उपचार के दोरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है।

यह भी पढ़ें -   चौथा बड़ा मंगल 2026: श्रद्धा और नियम से पूजा करने पर भय, संकट, रोग और आर्थिक परेशानियों से राहत मिलती है

प्राप्त जानकारी के अनुसार बिन्दुखत्ता निवासी 20 वर्षीय पिंकी पुत्री रेवाधर भट्ट ने गेहूं से निकले कीटनाशक के पाउच को धोखे से मुंह से फाड़ दिया। इस बीच पाउच से कीटनाशक का पाउडर उसके मुंह में चला गया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। पहले परिजन आनन-फानन में उसे नजदीकी अस्पताल ले गये। जहां हालत गंभीर देेख चिकित्सकों ने उसे एसटीएच रैफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया और परिजनों को सौंप दिया।

यह भी पढ़ें -   25 मई 2026 सोमवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440