पेट्रोल पम्प पर लगाया घटतौली का आरोप

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पेट्रोल पंप के खिलाफ युवक ने घटतौली का आरोप लगाते हुए मामले की तहरीर पुलिस को सौंप कार्रवाई की मांग की। पुलिस को सौंपी तहरीर के अनुसार चौधरी कालोनी निवासी इसरार अहमद का कहना है कि बरेली रोड स्थित हिल्स व्यू पेट्रोल पम्प पर उसने बीती तीन अगस्त को अपनी बाईक में 500 रूपये का पेट्रोल डलवाया, लेकिन बाईक र्स्टाट न होने के चलते जब उसने समीप ही स्थित मैकेनिक को दिखाया और उसने टंकी खाली कर पेट्रोल जब निकाला तो वह दो ही लीटर निकला। इसकी शिकायत जब उसके द्वारा पम्प के कर्मचारियों से की तो वह उसे जान से मार देने की धमकी देने लगे। पीड़ित ने तहरीर सौंप पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   काशीपुर में युवती की गोली लगने से मौत का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; छीनाझपटी में चली गोली, फिर मिटाए गए सबूत!
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440