पेट्रोल पंप स्वामी पर किया हमला, पीड़ित ने पुलिस को सौंपी तहरीर

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पेट्रोल पंप बंद कर घर जा रहे पंप स्वामी पर कुछ लोगों ने जान से मारने की नियत से गाड़ी पर हमला कर इिया जिसमें उसकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। उसने किसी तरह से भाग कर अपनी जान बचाई। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।गोयल फीलिंग स्टेशन ट्रांसपोर्ट नगर नगर रोड सरिल गोयल पुत्र राकेश गोयल ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है वह 16 दिंसबर की रात पेट्रोल पंप बंद कर अपने छोटे भाई अनुज गोयल के साथ घर की ओर जा रहा था तभी घात लगाकर अपनी स्कार्पियों वाहन संख्या यूके04एबी-0778 मेें साथियों के बैठे नरेंद्र सतवाल उर्फ निक्की ने उसे जान से मारने की नियत से वाहन में टक्कर मार दी जिससे उसकी गाड़ी का एक हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद नरेंद्र सतवाल गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। पीड़ित सरिल गोयल का कहना है कि वह पहले भी नरेंद्र सतवाल के खिलाफ तहरीर दे चुका है। सरिल के अनुसार नरेंद्र आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है और उस पर कई मुकदमे दर्ज हैं। पीड़ित ने नरेंद्र सतवाल और उसके के खिलाफ कार्रवाई करन की मांग की है।

यह भी पढ़ें -   वैशाख पूर्णिमा: वैशाख की पूर्णिमा पर भगवान विष्णु ने कूर्म अवतार यानी कछुए के रूप में अवतार लिया था

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440