मास्क लगाए बिना नहीं मिलेगा पेट्रोल

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। दून में कोरोना से बचाव और संक्रमण को रोकने के लिए अब पेट्रोल पंप संचालक भी आगे आए हैं। संचालकों ने पेट्रोल पंपों पर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। जो भी व्यक्ति मास्क पहनकर नहीं आएगा, उसे पेट्रोल नहीं दिया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक पेट्रोल पंपों पर नो मास्क, नो फ्यूल के बैनर व पोस्टर चिपकाए गए हैं। कोरोना के संक्रमण को रोका जा सके, इसके लिए राज्य सरकार ने प्रत्येक सार्वजनिक स्थान पर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। ऐसे में दून के पेट्रोल पंप संचालक भी सरकार के साथ खड़े हो गए हैं।

यह भी पढ़ें -   थराली में प्रसूता की मौत पर उठे सवाल, पांच घंटे बाद रेफर करने का आरोप, परिजनों में रोष

रविवार को देहरादून पेट्रोल पंप ऐसोसिएशन ने बैठक कर सभी पेट्रोल पंपों पर मास्क को अनिवार्य कर दिया है। एसोसिएशन के मीडिया प्रवक्ता विवेक गोयल ने कहा कि कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए एसोसिएशन ने यह निर्णय लिया है। कहा कि अब जो भी पेट्रोल पंपों पर बिना मास्क के आएगा, उसे पेट्रोल डीजल नहीं दिया जाएगा। इसके लिए सभी पेट्रोल पंपों पर नो मास्क, नो फ्यूल के बैनर पोस्टर लगा दिए गए हैं। कहा कि जो भी पेट्रोल पंप संचालक इसका उल्लंघन करेगा, उसके खिलाफ एसोसिएशन कार्रवाई करेगा।

यह भी पढ़ें -   मूसलाधार बारिश का कहर, हल्द्वानी में भरभराकर धंसी सड़क, मुख्य मार्ग बंद, ट्रैफिक डायवर्ट
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440