चोरगलिया में पानी के बहाव के चलते सूर्या नाले में गिरी पिकअप

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी/चोरगलिया। चोरगलिया स्थित सूर्या नाले में आए पानी के तेज बहाव में पिकअप वाहन नाले में गिर गया पुलिस ने रेस्क्यू कर उसमें बैठे सभी को सुरक्षित बाहर निकाला।

ज्ञात हो कि पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते के चोरगलिया क्षेत्र से बहने वाले सूर्या नाले में पानी का बहाव इतना तेज हो गया कि उसमें सितारगंज से हल्द्वानी की ओर आ रही एक पिकअप उसकी चपेट में आकर नाले में गिर गयी। जिसमें बेठे लोग और चालक को पुलिस और स्थानीय लोगों रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला गया। एसडीएम परितोष वर्मा ने बताया कि माल वाहन जो की सूर्या नाले के तेज बहाव में रपट कर दिशा परिवर्तन होकर गिर गया। वाहन के यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। एसडीएम का कहना है कि बारिश की वजह से नदी और नालों में अधिक पानी आ जाने के कारण रास्ते बंद कर दिये गये है।

यह भी पढ़ें -   आइए एप्पल साइडर विनेगर से जुड़े असरदार घरेलू उपायों के बारे में जानें…

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440