अष्टमी के दिन कन्याओं की जगह श्रद्धालुओं ने गौमाता को कराया भोजन

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नवरात्र के आठवें दिन बुधवार को भक्त श्रद्धालओं ने घरों पर ही महागौरी की पूजा-अर्चना की। ज्ञात हो कि चैत्र नवरात्रियों में जहां कोरोना वायरस के चलते मंदिरों में केवल पुजारी ने ही पूजा-अर्चना की। वहीं महाअष्टमी महागौरी की घर पर ही विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना की और कन्याओं को भोजन कराने के स्थान पर श्रद्धालुओं ने गौमाता को भोजन कराया। इस दौरान भक्तजनों नेे माता रानी से कामना की कि वह हमारे देश को इस दानवरूपी कोरोना वायरस संक्रमण से बचाये।

बुधवार को अष्टमी पर प्रातः से ही घरों में शंख, घंटियों की आवाज सुनाई देने लगी थी। श्रद्धालुओं ने अष्टमी पर घर में ही हवन इत्यादि कर नौ स्थानों पर माता के नाम की हलुवा, पूरी, चना निकाल कर गौ माताओं को श्रद्धापूर्वक खिलाया। वहीं मंदिरों में भी पुजारियों द्वारा महाअष्टमी पर आरती व हवन किया गया। कोरोना वायरस के चलते मंदिरों में श्रद्धालुओं की मौजूदगी नजर नहीं आयी। जहां चैत्र नवरात्रि में पूर्व में अष्टमी व नवमी पर जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा भंडारों का आयोजन किया जाता था, लेकिन कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के चलते इस बार इस प्रकार के आयोजन भी प्रतिबंधित रहे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440