पेड़ लगाओ, पॉलीथीन हटाओ, धरती बचाओ: हल्दूचौड़ में ग्रामीणों को बांटे फलदार पौधे, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्दूचौड़/लालकुआं। पर्यावरण संरक्षण को लेकर हल्दूचौड़ क्षेत्र की सकुलिया और खड़कपुर ग्रामसभाओं में जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान ग्रामीणों को फलदार पौधे निशुल्क वितरित किए गए और अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया गया।

अभियान का नेतृत्व पूर्व जिला आयुर्वेद अधिकारी एवं पर्यावरणविद डॉ. आशुतोष पंत ने किया। उन्होंने कहा कि विकास के नाम पर लगातार पेड़ों की अंधाधुंध कटाई हो रही है। कागजों पर पौधरोपण के दावे किए जाते हैं, लेकिन धरातल पर अपेक्षित परिणाम दिखाई नहीं देते। इसका असर मौसम और पर्यावरण पर साफ दिखाई दे रहा है। कहीं पर्याप्त बारिश नहीं हो रही तो कहीं अतिवृष्टि से भारी नुकसान हो रहा है। लगातार बढ़ता औसत तापमान भी चिंता का विषय है।

डॉ. पंत ने कहा कि पर्यावरणीय असंतुलन से बचने के लिए केवल पौधरोपण करना ही नहीं, बल्कि लगाए गए पौधों की देखभाल और उन्हें पेड़ बनने तक सुरक्षित रखना भी जरूरी है। उन्होंने ग्रामीणों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की।

यह भी पढ़ें -   खड़गे के मंच के ‘शुद्धिकरण’ पर सियासी संग्राम तेज, कांग्रेस ने उठाए सवाल तो BJP ने झाड़ा पल्ला

इस दौरान पॉलीथीन के बढ़ते इस्तेमाल से होने वाले नुकसान को लेकर भी लोगों को जागरूक किया गया। ग्रामीणों को बताया गया कि पॉलीथीन मिट्टी की उर्वरता को प्रभावित करने के साथ पर्यावरण और पशु-पक्षियों के लिए गंभीर खतरा बन रही है। लोगों से पॉलीथीन का प्रयोग बंद करने और इसके विकल्प अपनाने का आह्वान किया गया।

यह भी पढ़ें -   नैनीताल जिले में बारिश का रेड अलर्ट! 14 अगस्त को स्कूल-कॉलेज बंद, आंगनबाड़ी केंद्र भी रहेंगे बंद

अभियान के सफल आयोजन में ग्राम खड़कपुर के प्रधान प्रदीप कुमार, सकुलिया की प्रधान पुष्पा जोशी, विपिन जोशी, समाजसेवी देवेंद्र बिष्ट तथा मुख्य संयोजक समाजसेवी गोपाल जोशी का सहयोग रहा।

आयोजकों ने सभी सहयोगियों और ग्रामीणों का आभार जताते हुए पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान को आगे भी जारी रखने की बात कही।

ADVERTISEMENTSAd Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440