ब्लड बैंक में प्लाज्मा की किल्लत

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। कोेरोना के गंभीर मरीजों की जान बचाने के लिए कोरोना से जंग जीत चुके ज्यादातर मरीज आगे नहीं आ रहे हैं। जिससे अस्पतालों में भर्ती कई गंभीर मरीजों को प्लाज्मा थेरेपी नहीं दी जा पा रही है। डॉक्टरों के मुताबिक, प्लाज्मा थेरेपी भले ही कोरोना का शर्तिया इलाज नहीं, लेकिन शुरूआती ट्रायल में कुछ मरीजों के इससे ठीक होने की रिपोर्ट आई है। इसलिए जब तक कोरोना का कोई कारगर इलाज नहीं आ जाता तब तक प्लाज्मा थेेरेपी को ही डॉक्टर गंभीर मरीजों पर प्रयोग कर रहे हैं। ऐसेे में ब्लड बैंक में प्लाज्मा की किल्लत होने की वजह से दिक्कत आ रही हैं। राजकीय दून मेडिकल कालेज अस्पताल के प्रिंसिपल डॉ. आशुतोष सयाना, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केके टम्टा, उप अधीक्षक डॉ. एनएस खत्री, कोरोना के चिकित्सा नोडल अधिकारी डॉ. अनुराग अग्रवाल और ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. शशि उप्रेती ने कोरोना से स्वस्थ हुए लोगों से अन्य गंभीर मरीजों की जान बचाने के लिए प्लाज्मा दान करने आने की अपील की है। उन्होंने बताया कि दून अस्पताल के ब्लड बैंक को पूरी तरह से साफ सुथरा रखा गया है और वहां पर कोरोना होने का किसी तरह का डर नहीं है। राजकीय दून मेडिकल अस्पताल के ब्लड बैंक की प्रभारी डॉ. शशि उप्रेती ने बताया कि प्लाज्मा दान करने वाले को किसी तरह का नुकसान नहीं होता है। बल्कि प्लाज्मा दोबारा से जल्द ही रिकवर हो जाता है। प्लाज्मा दान करने आने वाले व्यक्ति की पहले तमाम जांचें होती हैं। जो कि बाजार में बहुत महंगी दरों पर होती हैं। साथ ही एंटीबॉडी की जांच भी होती है। सब कुछ ठीक होने पर ही प्लाज्मा देने वाले को ब्लड बैंक में रखा जाता है। करीब 45 मिनट की प्रोसेसिंग में प्लाज्मा निकाल लिया जाता है। बाकी खून वापस दूसरी नली से उसी इंसान के शरीर में चला जाता है। डॉक्टरों के मुताबिक, जिस दिन कोई इंसान पॉजीटिव आया, उसके 40 दिन बाद वह प्लाज्मा दान कर सकता है। पूरी तरह से स्वस्थ्य होने और एंटीबॉडी बनने के बाद ही प्लाज्मा लिया जाता है। दून अस्पताल के ब्लड बैंक में लोग प्लाज्मा दान करने बहुत कम संख्या में पहुंच रहे हैं। जो आ रहे हैं वे भी स्वैच्छिक कम ही हैं। किसी का परिजन या परिचित गंभीर अवस्था में है तो ही आ रहे हैं। दून अस्प्ताल के ब्लड बैंक में 10 से अधिक लोगों ने ही अभी तक प्लाज्मा दान किया है। जबकि 20 से अधिक लोग ऐसे थे जो प्लाज्मा दान करने पहुंचे, लेकिन उनके खून में एंटीबाडीज नहीं मिली।

यह भी पढ़ें -   रिक्शे में महिलाओं को निशाना बनाकर मंगलसूत्र चोरी करने वाली महिला गिरफ्तार

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440