PM मोदी ने किया दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन, बैसाखी पर उत्तराखंड को मिली बड़ी विकास सौगात

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। पीएम Narendra Modi ने बैसाखी पर्व के अवसर पर दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया। इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने से अब दिल्ली से देहरादून का सफर मात्र ढाई घंटे में पूरा किया जा सकेगा।

उद्घाटन से पूर्व प्रधानमंत्री ने देहरादून स्थित शक्तिपीठ डाट काली मंदिर में पूजा-अर्चना कर देशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद आशारोड़ी से गढ़ी कैंट तक लगभग 12 किलोमीटर लंबा रोड शो किया। सड़कों के दोनों ओर बड़ी संख्या में लोग पीएम मोदी की एक झलक पाने के लिए उमड़े रहे। इस दौरान उन्होंने शंख वादकों, वेदपाठियों, स्वयंसेवी महिलाओं और सांस्कृतिक कर्मियों का अभिनंदन भी स्वीकार किया।

गढ़ी कैंट स्थित मेजर जसवंत सिंह आर्मी ग्राउंड में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने देवभूमि उत्तराखंड को नमन किया और गढ़वाली व कुमाऊंनी भाषा में जनता का अभिवादन किया। सभा स्थल पर देरी से पहुंचने पर उन्होंने हाथ जोड़कर क्षमा भी मांगी।

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले लागू होना चाहिए और इसके लिए सभी राजनीतिक दलों को एकमत होकर सहयोग करना होगा। उन्होंने कहा कि चार दशकों के लंबे इंतजार के बाद यह कानून पारित हुआ है, इसलिए इसे लागू करने में अब देरी नहीं होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानीः तेज रफ्तार पिकअप ने स्कूटी को मारी टक्कर, भावना की मौत, नेहा गंभीर

उन्होंने कहा कि जब भी वे उत्तराखंड आते हैं, यहां से उन्हें अपार प्रेम, आशीर्वाद और नई ऊर्जा मिलती है। बैसाखी और बिहू जैसे पर्वों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में शुरू होने वाली चारधाम यात्रा का देशभर के लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं।

प्रधानमंत्री ने देवभूमि से पंच बदरी, पंच केदार और अन्य आराध्य स्थलों को नमन करते हुए कहा कि मां डाट काली की कृपा से दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का निर्माण बिना किसी बाधा के पूरा हुआ। उन्होंने कहा कि यह एक्सप्रेसवे विकास की “नई भाग्य रेखा” है, जो उत्तराखंड में पर्यटन, व्यापार और रोजगार के अवसरों को बढ़ाएगा।

उन्होंने कहा कि आज देश में बुनियादी ढांचे पर अभूतपूर्व निवेश हो रहा है। 2014 से पहले जहां इस क्षेत्र में सीमित खर्च होता था, वहीं अब बड़े पैमाने पर परियोजनाएं चल रही हैं। उत्तराखंड में भी सवा दो लाख करोड़ रुपये के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर काम जारी है, जिससे गांव-गांव तक सड़कें पहुंच रही हैं और पलायन रुका है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर से पूरे क्षेत्र का कायाकल्प होगा। आवागमन तेज और सस्ता होगा, जिससे पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को बड़ा लाभ मिलेगा। उन्होंने उत्तराखंड आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों से अपील की कि वे यहां की स्वच्छता और पवित्रता बनाए रखने में सहयोग करें।

यह भी पढ़ें -   दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के लोकार्पण समारोह में CM धामी बोले—PM मोदी का हर दौरा उत्तराखंड के लिए विकास की नई सौगात

उन्होंने आगामी अर्धकुंभ और नंदा देवी राजजात यात्रा का उल्लेख करते हुए इन्हें भव्य और स्वच्छ बनाने का आह्वान किया। साथ ही पूर्व सैनिकों के लिए ‘वन रैंक वन पेंशन’ योजना और अन्य सुविधाओं का भी जिक्र किया।

एक्सप्रेसवे की प्रमुख विशेषताएं:
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड को जोड़ता है. इसकी कुल लंबाई 213 किलोमीटर है. इसकी लागत 11,963 करोड़. 12 किलोमीटर लंबा एशिया का सबसे लंबा वाइल्ड लाफ कॉरिडोर. 200 मीटर लंबे 2 एलिफिटेंट अंडरपास, 6 एनिमल पास. 370 मीटर लंबी सुरंग डाटकाली के पास. 6 लेन का एक्सेस कंट्रोल्ड कॉरिडोर. 2 आरओबी, 10 पुल, 7 इंटरचार्ज. 2.5 घंटे में होगा दिल्ली का सफर. 20 किलोमीटर वन क्षेत्र शामिल है एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट में. 19 प्रतिशत ईंधन की बचत होने का अनुमान. 1.95 लाख पेड़ लगाए गए हैं, प्रतिपूरक वृक्षारोपण कार्य के लिए. 33,840 पेड़ों का कटान बचा आधुनिक तकनीकी के प्रयोग से.

इससे पूर्व डाट काली मंदिर में पूजा के बाद देहरादून में पीएम नरेंद्र मोदी का 12 किलोमीटर का रोड शो हुआ। सड़क के दोनों ओर बीजेपी के उत्साहित कार्यकर्ता पीएम मोदी की एक झलक देखने को बेताब नजर आ रहे थे। इस दौरान उन्होंने अपना काफिला रोक कर शंख वादक वेदपाठियों का अभिनंदन स्वीकार किया. उन्होंने स्वयंसेवी महिलाओं का और सांस्कृतिक कर्मियों का भी अभिनंदन किया.

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440