काठगोदाम क्षेत्र में पुलिस व रैपिड एक्शन फोर्स ने किया संयुक्त फ्लैग मार्च, जनपद में चलाया जायेगा सात दिवसीय जन संपर्क अभियान

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। एसएसपी पंकज भट्ट द्वारा जनपद पुलिस की प्रभाविकता और जनता में पुलिस के प्रति विश्वास को सुदृढ़ करने के लिए अपराध व कानून व्यवस्था के मद्देनजर जिले के संवेदनशील तथा अतिसंवेदनशील क्षेत्रों को चिन्हित करते हुए संबंधित क्षेत्राधिकारियों व थाना प्रभारियों को अपने अधीनस्थ पुलिस बल को रेपिड एक्शन फोर्स के दल बल के साथ सम्मिलित कर 07 दिवसीय जन संपर्क अभियान चलाए जाने हेतु निर्देशित किया गया है। यह अभियान रैपिड एक्शन फोर्स की 108 वेदव्यास बटालियन मेरठ के प्रभारी अधिकारियों व फोर्स के साथ दिनांक 08.11.2022 से 14.11.2022 तक दिवसवार रामनगर, काठगोदाम, मुखानी/कालाढूंगी, बनभूलपुरा, हल्द्वानी, लालकुआं, तल्लीताल/मल्लीताल क्षेत्रों में चलाया जायेगा।
इसी के अन्तर्गत आज बुधवार को बी.एस. धोनी, सीओ सदर हल्द्वानी के निर्देशन में थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक, उ.नि.फ़िरोज़ आलम, उ.नि. त्रिभुवन जोशी, समन्वय अधिकारी उ.नि.मो.यूनुस व थाना काठगोदाम पुलिस बल तथा रैपिड एक्शन फोर्स के असिस्टेंट कमांडेंट सत्यवीर सिंह चौधरी, निरी. नरदेव सिंह चौधरी समेत 40 आरएएफ कर्मियों/अधिकारियों की सशस्त्र प्लाटून के साथ फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च काठगोदाम के सभी संवेदनशील तथा अतिसंवेदन शील क्षेत्रों में किया गया इस बीच आरएएफ कमाण्डेन्ट द्वारा मार्ग में उपस्थित व्यक्तियों व स्कूली बच्चों से भी वार्तालाप की।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में मौसम का कहर, कई जिलों में ओलावृष्टि और तेज बारिश का अलर्ट, प्रशासन सतर्क

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440