अवैध तमंचा लेकर घूम रहे किशोर युवक को पुलिस ने दबोचा

खबर शेयर करें

Police arrested a teenage youth roaming around with illegal pistol

समाचार सच, हल्द्वानी। रौब गांठने के लिए तमंचा लेकर घूमना किशोर को भारी पड़ गया। पुलिस ने किशोर को गिरफ्तार कर उसे न्यायालय में पेश किया।

मुखानी थाना पुलिस के अनुसार बीती रात क्षेत्र में शांति व्यवस्था व मादक पदार्थों की रोकथाम करने के उद्देश्य से गश्त कर रही थी। इसी दौरान टीम को मुखबिर ने सूचना दी कि शक्ति विहार कॉलोनी में एक किशोर संदिग्धावस्था में खड़ा दिख रहा है। मुखबिर की सूचना पर पहुंची पुलिस को देख किशोर आड़ में छिपने का प्रयास करने लगा। शक होने पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 315 बोर का तमंचा बरामद हुआ। पुलिस द्वारा पूछताछ में पकड़े गये किशोर ने अपने को खनस्यू निवासी बताया जो नाबालिग था। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि उक्त तमंचा और कारतूस घर में रखा हुआ था। जिसे वह रौब गांठने के लिए अपने साथ ले आया। पुलिस ने आरोपी को ज्यूडिशियल कोर्ट में पेश किया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   29 को हल्द्वानी में CM धामी का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी, गौलापार से मुखानी तक 5 घंटे रहेंगे सक्रिय, जानिए कब और कहां पहुंचेंगे मुख्यमंत्री
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440