पुलिस ने चेकिंग के दौरान 286 पाउच के साथ युवक को किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें

Police arrested a young man with 286 pouches during checking

समाचार सच, हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट के निर्देशानुसार जनपद नैनीताल को नशा मुक्त बनाये जाने हेतु प्रभवी अभियान के तहत समस्त चौकी प्रभारियों को अपने – अपने थाना चौकी क्षेत्र अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम कर गिरफ्तार करने के सख्त आदेश दिये गये हैं। एसपी सिटी हरबंश सिंह, सीओ भूपेन्द्र धौनी के परिवेक्षण में मुखानी थानाध्यक्ष रमेश बोरा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम, चौकी प्रभारी आम्रपाली अनिल कुमार के द्वारा क्षेत्र में शांति कानून व्यवस्था व अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने हेतु अभियान चलाया जा रहा था इसी दौरान एक बाइक सवार को अवैध शराब की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया। जिसमें खिलाफ कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश किया गया। जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया।
मुखानी थाना पुलिस के अनुसार पुलिस टीम जब रात्रि गश्त कर रही थी इसी दौरान पुलिस ने बाइक संख्या यूके 06पी-3816 में सवार दो युवकों को रूकने का इशारा किया तो वह बाइक छोड़कर भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पीछा कर एक तस्कर को दबोच लिया जबकि दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। पुलिस ने जब बाइक में रखे थैले की तलाशी ली तो उसमें से 286 पाउच कच्ची शराब के बरामद हुए। पूछताछ में तस्कर ने अपना नाम रेशम सिंह पुत्र जाकर सिंह निवासी ग्राम ककराला, गूलरभोज, गदरपुर बताया। जबकि फरार तस्कर का नाम मक्खन सिंह पुत्र जरनैल सिंह निवासी गूलरभोज, गदरपुर बताया गया। पूछताछ के दौरान यह भी पता चला कि वह कच्ची शराब ककराला, गूलरभोज क्षेत्र से सस्ते दामों में लाकर हल्द्वानी के शहरी क्षेत्रों में महंगे दामों में बेचने जा रहा था। पुलिस ने तस्कर को कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया है।
सफलता प्राप्त करने वाली टीम में हेका0 प्रेम सिंह, का0 प्रकाश सिंह, कुन्दन सिंह शामिल थे।

यह भी पढ़ें -   17 मई 2026 रविवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440