लाखों का माल लेकर फरार हुए खुर्जा निवासी युवक को पुलिस ने नोएडा से किया गिरफ्तार, लाखों की नगदी बरामद

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। लाखों का माल लेकर फरार हुए आरोपी को पुलिस ने नोएडा से गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ दी तहरीर पर कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया है।

पुलिस के अनुसार बीती 5 सितम्बर को भोलानाथ गार्डन निवासी अंकुर गुप्ता पुत्र गजानन्द गुप्ता ने शिकायत दर्ज कराई कि कृष्णा नावल्टीज नवाबी रोड में किराए में रहने वाला मूल निवासी पदम सिंह गेट थाना खुर्जा जिला बुलंद शहर सचिन अग्रवाल पुत्र मुकेश अग्रवाल लाखों के गिफ्ट आइटम लेकर चंपत हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि फरार गबन करने वाला व्यक्ति एमकेएम अपार्टमेंट सेक्टर 106 नोएडा में देखा गया पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए उक्त आरोपी को वहां से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि गिफ्ट कारोबार में कर्ज अत्यधिक होने के चलते वह उधार में माल लेकर जयपुर भाग गया था। जहां उसने हल्द्वानी के व्यापारियों से खरीदे माल को अलग-अलग स्थानों में सस्ते दामों में बेच दिया। पुलिस को आरोपी के पास से माल बेचकर अर्जित की गई 5.51 लाख की नगदी भी बरामद की है। आरोपी को कार्यवाही के बाद न्यायालय में पेश किया गया है। सफलता प्राप्त करने वाली टीम में कोतवाल अरूण कुमार सैनी, एसआई प्रकाश पोखरियाल, कांस्टेबल ललित कुमार, संजय नेगी शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड SIR में वोट काटने की आपत्तियों ने बढ़ाई हलचल, तीन जिलों में सबसे ज्यादा मामले, किच्छा में एक नाम पर 5,906 आपत्तियां!
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440