सट्टा पर्ची व नगदी के साथ पुलिस ने किया सटोरिये को गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस ने सटोरिये को हजारों की नगदी व सट्टा पर्ची के साथ गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ जुआ अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया है।
बनभूलपुरा थाना पुलिस के अनुसार रात्रि गश्त के दौरान उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि लाल स्कूल के पास सट्टे की खाईबाड़ी हो रही है। सूचना पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुखबिर के बताये स्थान पर छापा मारा। जहां एक युवक लोगों को सट्टा लगाने के लिये प्रेरित करता नजर आया। पुलिस ने उसे घेराबंदी कर दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से सट्टा पर्ची व 1050 रूपये की नगदी बरामद हुई। सटोरिये ने अपना नाम साजिद खान पुत्र चन्दा मियां निवासी लाइन नंबर 17 बताया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   एमबीपीजी में ABVP प्रत्याशी धीरज बिष्ट ने कराया नामांकन, समर्थकों की रैली से गरमाया छात्रसंघ चुनाव का माहौल
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440